गिरौदपुरी स्थित विशाल जैत खाम के मरम्मत एवं रंग रोगन के लिए 49.33 लाख स्वीकृत - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Tuesday, 26 May 2020

गिरौदपुरी स्थित विशाल जैत खाम के मरम्मत एवं रंग रोगन के लिए 49.33 लाख स्वीकृत

प्रधान संपादक कैलाश टांडे छत्तीसगढ़ क रत्न

गिरौदपुरी स्थित विशाल जैत खाम के मरम्मत एवं रंग रोगन के लिए 49.33 लाख स्वीकृत
 शासन ने दिए कार्यादेश  प्रदेश सतनामी समाज ने माना अभार
गुरु घासीदास जी के जन्म एवं तपो भूमि  गिरौदपुरी स्थित विशाल जैत खाम में पिछले बरसात में पानी टपकने का विडिओ सोशल मिडिया में जमकर वायरल हो रहा था इस विडिओ पर संज्ञान  लेकर प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज रायपुर ग्रामीण पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश सतनामी समाज छत्तीसगढ़ युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक मिरी ने लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्र ध्वज साहू से मिलकर लिखित में आवेदन प्रस्तुत कर गिरौदपुरी के विशाल जैत खाम के रंग रोगन एवं पानी सीपेज  के मरम्मत का निवेदन किया गया था माननीय मंत्री ने सहजता से दोनों मदो में राशि स्वीकृत की सीपेज मरम्मत कार्य के लिए 25 लाख एवं रंग रोगन हेतु 24.33 लाख कुल 49.33 लाख स्वीकृत कर सम्बंधित ठेकेदार को सितम्बर 2020 तक कार्य पूर्ण करने के आदेश दिए गए है !  शासन के सहृदयता के लिए प्रदेश सतनामी समाज आभार प्रकट करती है इस कार्य में युवा प्रदेश अध्यक्ष  दीपक मिरी एवं प्रदेश सचिव श्री गोपाल चंदनिया शासन से लगातार सम्पर्क में बने हुए थे

सम्बंधित जानकारी आई टी सेल प्रभारी मनोज सोनवानी एवं मिडिया प्रभारी गोकुल रात्रे   द्वारा दी गयी

Post Top Ad