ऑनलाइन परीक्षा *सतनाम सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2020* का हुआ आयोजन, देश-भर से सैकड़ों प्रतिभागी हुए शामिल।
पत्रकार कैलाश टांडे छत्तीसगढ़ का रत्न
रायपुर 8964081105
आज जब कोरोना वायरस की महामारी से सारा देश त्रस्त है, और लॉक-डाउन का पालन करते हुए घरों में दुबके हुए है। ऐसे समय में विद्यार्थियों के RRB, IBPS, SSC, UPSC जैसे अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के परीक्षण करने हेतु विभिन्न आयोजन करने वाली तथा छात्रों का कैरियर गाइडेंस को समर्पित संस्था *सतनाम सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता* इस लॉक-डाउन का सदुपयोग करते हुए लगातार तीसरे वर्ष ऑनलाइन परीक्षा आज 24.05.2020 (रविवार) को दोपहर 12:00 से 12:45 में संपन्न हुई। जिसमें सामान्य ज्ञान संबंधी 50 प्रश्नों की श्रृंखला थी।
इस परीक्षा में छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों के साथ-साथ विभिन्न राज्यों (मध्यप्रदेश, उड़ीसा, बिहार, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब, असम, उत्तरप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, कोलकाता) के प्रतिभागी बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए।
इस ऑनलाइन परीक्षा में देशभर से लगभग 550 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया, जिसमें उन्हें घर बैठे ऑनलाइन परीक्षा का नया अनुभव प्राप्त हुआ। विभिन्न सामाजिक/शैक्षणिक संस्थाओं एवं वरिष्ठ शिक्षाविदों ने इस गैर-सरकारी संस्थान (सतनाम सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति) द्वारा ऑनलाइन प्रतियोगिता के अनोखे प्रयास तथा प्रतियोगिता प्रभारियों मेहनत तथा दूरदर्शिता के लिए ख़ूब सराहना की, तथा इस प्रकार के प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन निरंतर बनाये रखने का आग्रह भी किया। ताकि भावी युवा पीढ़ी अपने अन्य जॉब संबंधी शैक्षणिक तैयारियों का स्व-आंकलन इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से कर सकें।
इस प्रतियोगिता परीक्षा के प्रभारी श्री महेन्द्र कुमार चतुर्थी सर, श्री मधुराज सिंह लहरे सर (संबोधि), श्री रामभरोस टोन्डे सर, श्री पी.आर. महादेवा सर, श्री कमलेश पात्रे सर रहे।