नियमों का पालन नहीं करने वाले किराना दुकानदारों से 11 हजार रूपए वसूली गई जुर्माना राशिकोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सुरक्षात्मक उपायों का पालन कराने के लिए गठित दल द्वारा आज की गई तीन दुकानों की जांच - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Friday, 1 May 2020

नियमों का पालन नहीं करने वाले किराना दुकानदारों से 11 हजार रूपए वसूली गई जुर्माना राशिकोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सुरक्षात्मक उपायों का पालन कराने के लिए गठित दल द्वारा आज की गई तीन दुकानों की जांच


नियमों का पालन नहीं करने वाले किराना दुकानदारों से 11 हजार रूपए वसूली गई जुर्माना राशि
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सुरक्षात्मक उपायों का पालन कराने के लिए गठित दल द्वारा आज की गई तीन दुकानों की जांच

पत्रकार कैलाश टाडे 
धमतरी, मगरलोड 01 मई 2020/ कलेक्टर श्री रजत बंसल के निर्देश पर जिले में संचालित किराना दुकानों में आवश्यक वस्तुओं का मूल्य नियंत्रण, मुनाफाखोरी रोकने तथा दुकानदारों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सुरक्षात्मक उपायों का पालन कराने के लिए गठित दल द्वारा आज तीन दुकानों की जांच की गई। खाद्य अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक भेण्डरी के यज्ञ किराना स्टोर्स और अमन किराना स्टोर्स में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं करने तथा गुटखा, तम्बाखू का विक्रय किए जाने की वजह से खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई। साथ ही पंचायती राज अधिनियम 1995 की धारा 49 (9) का उल्लंघन पाए जाने पर ग्राम पंचायत सचिव द्वारा 11 हजार रूपए जुर्माना राशि वसूली गई। मौके पर सभी दुकानदारों को सही मूल्य पर सामग्री विक्रय करने, मास्क अनिवार्यतः लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, मादक पदार्थ विक्रय नहीं करने तथा उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए दैनिक उपभोग की वस्तुओं का मूल्य प्रदर्शित करने की समझाईश दी गई। गौरतलब है कि निरीक्षण के लिए राजस्व, खाद्य, नापतौल, नगरनिगम, मण्डी, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों का दल गठित किया गया है। तहसीलदार  श्रीमती हेमलता डेहरिया नायाब तहसीलदार निवेश  कुरेटी खाद्य निरीक्षक राकेश खत्री बताया गया है कि ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Post Top Ad