शासन के निर्देशों का पालन नहीं करने वार्ले इंटभट्ठा संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्जसंबंधित आरआई पटवारी को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Sunday, 19 April 2020

शासन के निर्देशों का पालन नहीं करने वार्ले इंटभट्ठा संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्जसंबंधित आरआई पटवारी को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया

पत्रकार कैलाश टाडे 

7999169092

शासन के निर्देशों का पालन नहीं करने वार्ले इंटभट्ठा संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
संबंधित आरआई पटवारी को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया
धमतरी, 19 अप्रैल 2020/ कोविद-19 कोरोना वायरस के संभावित संक्रमण को दृष्टिगत करते हुए कलेक्टर श्री रजत बंसल ने जिले में ईंटभट्ठों सहित विभिन्न जगहों पर शासन के निर्देशों का समुचित पालन किए जाने के संबंध में निरीक्षण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। इसी तारतम्य में धमतरी तहसील के नायब तहसीलदार ने ग्राम दोनर के दो साधारण मिट्टी ईंटभट्ठों (चिमनी भट्ठा) में औचक निरीक्षण कर दबिश दी। इस दौरान दोनों भट्ठों में कोरोना वायरस के संक्रमण एवं रोकथाम व नियंत्रण के लिए शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन नहीं किया जाना पाया गया। तदुपरांत दोनों ईंट भट्ठों में चल रहे ईंट निर्माण कार्य को आगामी आदेश तक रूकवाकर भट्ठा संचालक श्री रेवेन्द्र चंद्राकर एवं श्री तुंगभद्र चंद्राकर के खिलाफ खनिज विभाग द्वारा थाना अर्जुनी में आईपीसी की धारा-188 के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कराई गई। साथ ही कोविद-19 के संबंध में शासन से जारी निर्देशों का समुचित ढंग से पालन नहीं किए जाने और उच्चाधिकारी को इसकी जानकारी नहीं दिए जाने पर राजस्व निरीक्षक श्री रामकुमार साहू, हल्का पटवारी श्रीमती ममता सिन्हा एवं ग्राम कोटवार श्रीमती सोमिनबाई को कारण बताओ नोटिस नायब तहसीलदार द्वारा जारी किया गया है।
इसी प्रकार लाॅकडाउन की अवधि में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से खनिज के अवैध परिवहन की प्राप्त शिकायतों पर खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए कुरूद विकासखण्ड की भखारा उपतहसील के ग्राम सेमरा में रेत के चार ट्रैक्टर, मगरलोड के ग्राम सोनेवारा में बोल्डर से लदे एक ट्रैक्टर तथा साधारण मिट्र्टी इंट सो भरे एक ट्रैक्टर को जब्त कर अवैध परिवहन की कार्रवाई विभाग द्वारा की जा रही है। कलेक्टर के निर्देशानुसार शासन के नियमों व निर्देशों का पालन नहीं करने वालों के विरूद्ध आगे भी सतत् कार्रवाई जारी रहेगी।

Post Top Ad