कलेक्टर श्री रजत बंसल ने संयुक्त कलेक्टर एवं डिप्टी कलेक्टरों को सौंपा अतिरिक्त प्रभार - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Thursday, 23 April 2020

कलेक्टर श्री रजत बंसल ने संयुक्त कलेक्टर एवं डिप्टी कलेक्टरों को सौंपा अतिरिक्त प्रभार


कलेक्टर श्री रजत बंसल ने संयुक्त कलेक्टर एवं डिप्टी कलेक्टरों को सौंपा अतिरिक्त प्रभार

धमतरी 23 अप्रैल 2020/ कलेक्टर श्री रजत बंसल ने जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के मध्य किए गए कार्यविभाजन में आंशिक संशोधन करते हुए संयुक्त कलेक्टर एवं डिप्टी कलेक्टरों को पूर्व में सौंपे गए प्रभार शाखाओं के अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। कलेक्टोरेट से मिली जानकारी के मुताबिक संयुक्त कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुर्रे को वित्त एवं स्थापना शाखा का अतिरिक्त प्रभारी सौंपा गया है। इसी तरह डिप्टी कलेक्टर श्री एच.एल.गायकवाड़ को राजस्व शाखा का प्रभार सौंपा गया है। साथ ही उन्हें गंगरेल पर्यटन विकास समिति गंगरेल का प्रभारी अधिकारी और सिटी बस क्रियान्वयन एवं सतत् समीक्षा के लिए नोडल अधिकारी भी बनाया गया है। डिप्टी कलेक्टर श्री डी.सी.बंजारे को स्टेशनरी एवं प्रपत्र शाखा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बताया गया है कि शेष अधिकारियों को सौंपे गए शाखाओं का प्रभार एवं अन्य निर्देश यथावत रहेगा।

Post Top Ad