जिला, उपखण्ड एवं विकासखण्ड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित
ग्रीष्मकाल के दौरान पेयजल समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए
धमतरी 21 अप्रैल 2020/ ग्रीष्मकाल के दौरान जिले के अंतर्गत पेयजल समस्या के त्वरित निराकरण तथा पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने जिला, उपखण्ड एवं विकासखण्ड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित कर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने बताया कि खण्ड स्तर पर पेयजल निगरानी कंट्रोल रूम का दायित्व होगा कि बिगड़े हेंडपम्पों की शिकायत, पंजी में दर्ज कर संबंधित उप अभियंता और हेंडपम्प तकनीशियन को सूचित करेंगे। साथ ही प्रतिदिन की जानकारी कंट्रोल रूम प्रभारी द्वारा कार्यपालन अभियंता को प्रस्तुत की जाएगी। साफ तौर पर कहा गया है कि कंट्रोल रूम में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारी बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जिला स्तर पर कंट्रोल रूम के प्रभारी सहायक अभियंता श्री आर.के.मांडवे होंगे, जिनका मोबाईल नंबर 94255-98512 है। इसी तरह उपखण्ड कार्यालय धमतरी में सहायक अभियंता श्री बी.पी.पटेल की ड्यूटी लगाई गई है, इनका मोबाईल नंबर 91312-66605 है। उपखण्ड कार्यालय नगरी में सहायक अभियंता श्री एस.के.ठाकुर, मोबाईल नंबर 94242-41675, उपखण्ड कार्यालय कुरूद में सहायक अभियंता श्री पी.एस.गजेन्द्र, मोबाईल नंबर 98267-53500 है, की ड्यूटी लगाई गई है।
इसी तरह विकासखण्ड नगरी में उप अभियंता श्री एस.आर.ठाकुर, मोबाईल नंबर 94242-37034 और श्री अविनाश एक्का, मोबाईल नंबर 94252-16040 है, की ड्यूटी लगाई गई है। विकासखण्ड धमतरी में उप अभियंता श्री डी.एम.कानडे, मोबाईल नंबर 74151-68347, विकासखण्ड कुरूद में उप अभियंता श्री मनोज पैकरा, मोबाईल नंबर 96910-12017 और विकासखण्ड मगरलोड के कंट्रोल रूम में उप अभियंता श्री ए.के.देवांगन, मोबाईल नंबर 99932-97455 है, की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा आमजन द्वारा बिगड़े हैंडपम्प की सूचना टोल फ्री नंबर 18002330008 पर भी दी जा सकती है।