पत्रकार कैलाश टांडे छत्तीसगढ़
7999169092
नोवेल कोरोना वायरस (कोविड 19) विश्वव्यापी माहमारी के रूप में काफी फैल रहा है जिससे लोगों के बीच भयावह की स्थिति बढ़ती जा रही है। इस संक्रमण से बचने के लिए श्रीमती नम्रता गांधी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने अधिनस्थ सभी अधिकारी-कर्मचारी के मध्य शोसल डिस्टेंसिंग का पालन हो इसलिए उन्होंने जिला पंचायत में गोल घेरा लगाकर चिन्हांकित किया गया है। अधिकारी-कर्मचारी को आगाह करते हुए उन्होंने निर्देशित किया कि-कोरोना से खुद को बचाने के लिए सबसे बेहतर तरीका अल्कोहल युक्त सेनीटाईजर या साबुन और पानी से हाथ को साफ करते रहें। खांसते और छींकते वक्त डिस्पोजेबल टीशु का इस्तेमाल करें। इस्तेमाल किये गये टीशूज को फेंक दे। टीशु नहीं है तो छींकते और खांसते वक्त अपने बाजू (कोहनी) का इस्तेमाल करें। बिना हाथ धोये अपनी आंखों, नाक और मुंह को न छुएं। जो बीमार हैं उनके सम्पर्क में न आने की पूरी कोशिश करें।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने यह भी कहा कि-कार्यालय में प्रवेश करने के पहले हैण्डवाश या साबुन से अच्छी तरह हाथ की धुलाई करें। श्वसन शिष्टाचार, सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग नहीं लेने एवं कार्यालय में शोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्यालय में सुचारू रूप से कार्य सम्पन्न करें।