कारण बताओ नोटिस जारीविकासखण्ड शिक्षा अधिकारी और सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी धमतरी कोकोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लाॅकडाउन के मद्देनजर दिए गए निर्देशों का पालन नहीं करने पर - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Saturday, 4 April 2020

कारण बताओ नोटिस जारीविकासखण्ड शिक्षा अधिकारी और सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी धमतरी कोकोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लाॅकडाउन के मद्देनजर दिए गए निर्देशों का पालन नहीं करने पर


कारण बताओ नोटिस जारी
विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी और सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी धमतरी को
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लाॅकडाउन के मद्देनजर दिए गए निर्देशों का पालन नहीं करने पर

पत्रकार कैलाश टांडे छत्तीसगढ़
धमतरी, 04 अप्रैल 2020/ नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जिले के सभी शैक्षणिक संस्थाओं को बंद किया गया है। शासन के निर्देश अनुसार मध्याह्न भोजन योजना का सूखा खाद्यान्न बच्चो के घर तक पहुंचाकर दिया जाना है, किन्तु आज सुबह 7.30 बजे स्थानीय मेनोनाईट हिन्दी स्कूल के प्रधानपाठक द्वारा बच्चों एवं पालकों को स्कूल में बुलाकर खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा था। इसकी वजह से अनावश्यक भीड़ की स्थिति वहां निर्मित हो गई। ड्यूटी पर उपस्थित पुलिस द्वारा वस्तुस्थिति की जानकारी दिए जाने पर तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा उक्त स्कूल का निरीक्षण कर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी धमतरी श्री डी.आर.गजेन्द्र के मोबाईल पर सम्पर्क किया गया, किन्तु निर्देश की अवहेलना करते हुए वे स्कूल में उपस्थित नहीं हुए। इसी तरह सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री संजीव कश्यप को मध्याह्न भोजन योजना के सूखे खाद्यान्न वितरण के समय निरीक्षण करने का दायित्व सौंपा गया था, किन्तु वे सुबह 10.15 बजे तक स्कूल में उपस्थित नहीं हुए। उच्चाधिकारी के निर्देशों की अवहेलना करने और छत्तीसगढ़ (सिविल सेवा) आचरण नियम 1965 के विपरीत कार्य कर पदीय दायित्वों के निर्वहन करने में लापरवाही बरतने की वजह से जिला शिक्षा अधिकारी ने उक्त दोनों अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

Post Top Ad