छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक आदरणीय धनेंद्र साहू जी अपने क्षेत्र में निशुल्क मास्क वितरण किए गए - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Thursday, 16 April 2020

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक आदरणीय धनेंद्र साहू जी अपने क्षेत्र में निशुल्क मास्क वितरण किए गए

पत्रकार कैलाश टांडे छत्तीसगढ़ क रत्न
8964081105
सलाहकार टिकेंद्र बघेल जी
 प्रतिनिधि विज्ञापन समाचार कवरेज
 श्रीमती रोशनी कोसले न्यूज़ छत्तीसगढ़ क रत्न
7489358606 अभनपुर आमेर

अभनपुर.वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के इस संकट की घड़ी में अभनपुर के माटीपुत्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष,पूर्व मंत्री, वरिष्ठ विधायक श्री धनेंद्र साहू जी अपने क्षेत्र की जनता को इस संकट से उबारने संक्रमण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए शासन के निर्देशों व सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए लगातार जब से लॉक-डाउन घोषित हुआ है,तब से क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं।
             देश के साथ साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश में भी लॉक-डाउन है,इस स्थिति में उत्पन्न होने वाले समस्याओं  से अवगत होने व निराकरण करने के लिए अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के मजदूर, गरीब परिवार, मध्यमवर्गीय परिवार, किसान, छोटे व्यापारी एवं नवजवानों से सोशल डिस्टेंनसिंग का पालन करते हुए प्रत्येक गांव के पंच, सरपंच एवं जनप्रतिनिधियों से सौजन्य मुलाकात कर रहे हैं। 
        आज इसी कड़ी में ग्राम खड़वा, उपरवारा,निमोरा और तूता के प्रमुख जन से मुलाकात किए। मुलाकात के दौरान गाँव की वर्तमान में जो समस्या आ रही है,उसे तत्काल निराकरण  का प्रयास करते हुए संबंधित अधिकारी-कर्मचारी को निर्देशित कर रहे हैं,वआम जनता को शासन से मिलने वाली सुविधा का पूरा लाभ मिल सके इसलिए योजनाओं का जायजा भी लिया जाता है। 
      आज पहले ग्राम खड़वा में लोगों से रूबरू हुए।यहां पर पेयजल व निस्तारी पानी की समस्या बताई गई ,राशन संबंधी जानकारी लेते हुए माननीय विधायक जी ने जिन लोगों के पास कार्ड नही है,व जिनके BPL का नही बना पर वो पात्र है व APL कार्ड बन गया था, उसे दुरुस्त करवाने और बिना कार्डधारी की सूची जल्द उपलब्ध करवाने, जरूरतमन्दों को सहयोग, पंचायत व जन सहयोग से करने कहा।
               ग्राम उपरवारा में ग्रामीणों ने बताया कि उचित मूल्य की दुकान से राशन वितरण हो चुका है,नए कार्ड बनाने के लिए फॉर्म जमा किया गया है,कुछ लोग बाहर से है जिनका नाम इस पंचायत में नही जुड़ने से कार्ड नहीं बन पा रहा है।इस पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री टिकेन्द्र बघेल ने बताया कि माननीय विधायक जी के प्रयास से अब अभनपुर में ही राशन कार्ड बनाने का कार्य शुरू हुआ है,साथ ही मुख्यमंत्री महोदय ने भी घोषणा किया है कि जिनके राशन कार्ड नही बन पाया है और पात्र है उन्हें भी राशन दिया जावे।इस पर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर किया,माननीय विधायक जी ने बताया कि यदि वे लोग छ. ग.के ही है तो पहले जहां कार्ड बनवाये थे उसे यहां ट्रांसफर करवा सकते है।     
             उपरवारा में मुख्य समस्या स्वास्थ्य विभाग की है।यहां पदस्थ डॉक्टर की ड्यूटी अन्यत्र लगा देने से ओपीडी बंद हो गया है।सर्दी-खांसी, BP, शूगर की दवाईयां नही मिल पाना,ब्लीचिंग पावडर नही होना बताया गया।पंचायत सचिव ने बताया कि पटवारियों का भी ड्यूटी मुख्यालय में न होकर अन्य जगह होने से राशन कार्ड बनाने में विलंब हो रहा है।
               ग्राम निमोरा में मुख्य समस्या पीने का पानी व निस्तारी पानी का होना बताया गया।जिस पर विधायक जी ने निस्तारी के लिए पानी छोड़ने हमने मांग  किया जिस पर पानी छोड़ा गया है बताया।पीने के पानी के लिए पूर्व सरपंच व जनपद सदस्य श्री मनमोहन कोशले ने 3 वार्डो में हेण्डपम्प की आवश्यकता बताई,इसके लिए तत्काल पंचायत प्रस्ताव बनाकर विधायक जी ने मांगा है।
             ग्राम तूता में पंचायत  सचिव के अनुपस्थित होने से राशन कार्ड व राशन संबंधी पर्याप्त जानकारी नहीं मिल पायी।उपस्थित  सरपंच पंचों ने बताया कि मनरेगा का कार्य प्रारम्भ होना चाहिए और राशन कार्ड जल्दी बनवाने का प्रयास किया जावे। ग्रामीणों के द्वारा जरूरतमन्दों के लिए उपलब्ध दो क्विंटल चांवल खत्म होने की बात व उसके बाद जनसहयोग से मदद करने की बात पर माननीय विधायक जी ने ग्रामीणों को अवगत कराया कि दो क्विंटल चावल तो हमेशा पंचायत में रखने का है,इसके लिए कोई सीमा तय नही की गई है,जरूरत के आधार पर आप अन्य मद से खरीदी कर सकते है,कोई भी भूखा न रहे,यह हमारा प्रयास होना चाहिए इनका आदेश भी जारी किया गया है।
       माननीय विधायक जी द्वारा लगातार क्षेत्र में मास्क बनवाकर वितरण किया जा रहा है, अभी तक लगभग 20,000 मास्क वितरण किया जा चुका है।जिस पंचायत में भी जा रहे है,वहां सरपंच को जरूरत के हिसाब  से 200 से 400 अतिरिक्त मास्क उपलब्ध कराया जा रहा है।
              आज के दौरा में माननीय विधायक धनेंद्र साहू  जी के साथ अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी अभनपुर श्री टिकेन्द्र बघेल,किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री राजू शर्मा जी , पूर्व जनपद सदस्य राजू तारवानी जी,तुलेश साहू जी सम्मिलित हुए।

Post Top Ad