अभनपुर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री धनेंद्र साहू जी ग्राम पंचायत आमेर मेंआम जनता से की मुलाकात - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Monday, 27 April 2020

अभनपुर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री धनेंद्र साहू जी ग्राम पंचायत आमेर मेंआम जनता से की मुलाकात


पत्रकार अभनपुर 
 रोशनी कोसले
7489358606
अभनपुर.देश-प्रदेश कोरोना वाइरस के महामारी से जूझ रही है, लोग लॉक -डाउन में अपने घर मे रह रहे है,सरकार ने अतिआवश्यक काम होने पर ही घर से बाहर  निकलने की सलाह दी है। जरूरतमन्दों तक हर संभव मदद पहुंचाने शासन-प्रशासन प्रयास कर रही है। ऐसे विषम परिस्थिति में अभनपुर के  विधायक ,पूर्व मंत्री,पूर्व प्रदेशाध्यक्ष माननीय श्री धनेंद्र साहू जी, अपने क्षेत्र की जनता की सुध लेने गांव-गांव पहुंच रहे हैं।पंचायत प्रतिनिधियों,सचिव, रोजगार सहायक,वरिष्ठ ग्रामवासियों से मुलाकात कर कुशल क्षेम पूछते हुए ,जनसमस्या,जल आपूर्ति,राशन वितरण व राशन कार्ड दुरुस्तीकरण,पेंशनधारियों की स्थिति,पोषण,मनरेगा कार्य की स्थिति आदि कार्य की जानकारी लेते हुए समस्या का निराकरण भी कर रहे है।
            माननीय विधायक जी श्री धनेंद्र साहू जी एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री टिकेन्द्र बघेल द्वारा आज  ग्राम पंचायत  नायकबांधा,सातपारा, गोतियारडीह,आमनेर,मोहन्दीव चंडी का दौरा किया गया।इन ग्रामों में माननीय विधायक जी ने ऐसे लोग जिनका राशन कार्ड नहीं बना है उसकी जानकारी तत्काल देने ताकि उनका चावल आबंटन हो सके,नए राशन कार्ड बनाने,APL कार्ड से पात्र लोगों का BPL कार्ड बनाने,संयुक्त रूप से बने कार्ड से प्रत्येक परिवार का अलग कार्ड बनाने, गरीब लोगों की मदद करने,पंचायत द्वारा 14 वें वित्त से जरूरत पड़ने पर राशन खरीदी कर मदद पहुंचाने का निर्देश सभी सरपंच व सचिव को दिया गया वहीं शासन की योजनाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी देते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी की के द्वारा की गई घोषणा व संकट के समय जनहित में किये गए सार्थक प्रयास का उल्लेख भी किया गया।
      जिन ग्रामो में मनरेगा के तहत कार्य शुरू नही हुआ है वहां तत्काल काम शुरू करवाने रोजगार सहायक को निर्देशित किया गया व किसी भी प्रकार से सेंक्शन में अड़चन आने पर सूचित करने व ज्यादा से ज्यादा रोजगार ग्रामीणों को मिले यह सुनिश्चित करने कहा गया। गर्मी का समय होने से पेय जल की समस्या सभी जगह बताया गया,जहां तत्कालिक समस्या है वहां नया नलकूप खनन हेतु पंचायत प्रस्ताव तत्काल भेजने ताकि पेय जल की आपूर्ति हो सके, सलाह दी गई।शासन की योजनाओं के बारे में भी 
         राशन कार्ड सभी ग्रामो में बनवाने की प्रक्रिया जारी है,ग्रामीणों ने अभनपुर में ही राशन कार्ड बनवाने का काम शुरू करवाने के लिए माननीय विधायक जी के प्रयास का सराहना करते हुए धन्यवाद दिया। 
श्री टिकेन्द्र बघेल ने इस जनपद पंचायत में बन रहे कार्ड को बेहतर अवसर बताते हुए इनका फायदा लेने  की अपील की। कुछ पंचायत में  सचिव,रोजगार सहायक की शिकायत मिली जिस पर पंचायत सचिवों व रोजगार सहायकों को नियमित पंचायत में बैठकर,पंचायत प्रतिनिधियों से ताल मेल बनाते हुए आपसी सामंजस्य साथ काम करने व इन विषयों पर ध्यान देने की बात की।
         विधायक जी के द्वारा विकट समय में अपनी स्वयं के स्वास्थ्य की चिंता न करते हुए क्षेत्र की जनता के प्रति समर्पण,प्रेम व अपनी महति जवाबदारी का निर्वहन करने प्रतिदिन पंचायतों का भ्रमण,निःशुल्क मास्क वितरण करने की भूरी-भूरी प्रशंसा पूरे विधान सभा क्षेत्र में होने लगी है। 
       यह जानकारी देते हुए ब्लाक अध्यक्ष श्री टिकेन्द्र बघेल ने अपने विधायक श्री धनेंद्र साहू जी के व्यक्तित्व व प्रशंसनीय कार्य पर गर्व जाहिर करते हुए उनके इस अथक प्रयास के लिये साधुवाद देते हुये उनके उज्वल भविष्य की कामना की।
      इस भ्रमण कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख भूमिका श्री कामेश्वर झा,श्री राकेश बघेल,श्री मोहन साहू,श्रीमती रोशनी कोशले,श्री प्रह्लाद साहू,श्री नरेन्द्र निम्बेकर की रही।

Post Top Ad