अब एक मिस्ड काॅल से जान सकेंगे अपने खाते का बैलंेस
बैंकांे मंे भीड़ कम करने बैलेंस इंक्वायरी नंबर जारी किए गए
धमतरी, 17 अप्रैल 2020/ लॉकडाउन के दौरान बैंक जैसी अत्यावश्यक सेवाएं निर्धारित समय में संचालित हैं। सिर्फ अति आवश्यक कार्य के निष्पादन हेतु ही बैंकों में अत्यल्प संख्या में खाताधारकों को आने लगातार अपील की जा रही है। लीड बैंक मैनेजर श्री अमित रंजन ने बताया कि खाताधारक बैलेंस पता करने जैसी छोटी-मोटी पूछताछ के लिए बैंकों में पहुंच रहे हैं, जिससे कि लाॅक डाउन के नियमों एवं निर्देशों का समुचित ढंग से पालन नहीं हो रहा है। शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत मजदूरों, किसानों, महिला जनधन खाताधारकों में डीबीटी के माध्यम से पैसा भेजा जा रहा है तथा लोग अपने खाते में राशि की जानकारी के लिए बैंकों के चक्कर लगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बैंक का दूरभाष नंबर व टोल फ्री नंबर है, जिस पर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से फोन करने पर खाताधारक अपने बैलेंस की जानकारी ले सकते हैं। बैंकों के द्वारा बैलेंस जानने के लिए जारी किए नंबर इस प्रकार हैं-केनरा बैंक 09015483483, 09015734734
भारतीय स्टेट बैंक 09223766666, 1800112211
पंजाब नेशनल बैंक 18001802222, 18001802223, 01202303090
बैंक ऑफ महाराष्ट्र 9222281818
एक्सिस बैक 18004195959
पंजाब एंड सिंध बैंक 7039035156
यूको बैंक 9278792787
देना बैंक 09278656677, 09289356677
बैंक ऑफ इंडिया 9015135135
आईसीआईसीआई 9594612612
इंडियन बैंक 9289592895
ओरिएंटल बैंक ऑफ काॅमर्स 08067205757
एचडीएफसी 18002703333 , 18002703355
काॅरपोरेशन बैंक 9268892688
आईडीबीआई 18008431122
यस बैंक 9223920000
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 09223008586
यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया 09015431345
बैंक ऑफ बड़ौदा 8468001111, तथा
इलाहाबाद बैंक 9224150150
डीसीबी बैंक 075066