दानदाताओं से मिल रहे सहयोग को सराहा
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सबको एहतियात बरतने दी समझाइश
पत्रकार कैलाश टांडे
छत्तीसगढ़ क रत्न
धमतरी 10 अप्रैल 2020/ आज प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग, वाणिज्यिक कर (आबकारी) मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा धमतरी जिले के औचक भ्रमण पर पहुंच कोरोना संक्रमण से बचाव, उपाय, सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्था का मुआयना किया। धमतरी शहर आकर उन्होंने सबसे पहले पूराने कृषि मंडी का मुआयना किया। यहां संचालित किसान बाजार और अस्थाई रूप से लगाई जा रही गोल बाजार की सब्जी मार्केट में नगरनिगम द्वारा संक्रमण से बचाव के लिए सोडियम क्लोराइड का अग्निशमन वाहन से छिड़काव किया जा रहा था। ज्ञात हो कि यहां सुबह 07 से दोपहर 12 बजे तक सब्जी बाजार लगती है। मौके पर कलेक्टर श्री रजत बंसल ने बताया कि विश्वव्यापी महामारी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए यहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके साथ ही लोगों को इसकी सतत समझाइश भी वॉलंटियर्स द्वारा दी जाती है। इस मौके पर नगरनिगम आयुक्त, श्री आशीष टिकरिहा ने बताया कि निगम सहित अन्य नगरीय निकायों में भी समय-समय पर सेनिटाईजेशन किया जा रहा है। जिले में गरीब जरूरतमंदों के लिए निशुल्क राशन सामग्री, सब्जियां भी वितरित की जा रही है। गौरतलब है कि धमतरी जिले में दानदाता बढ़चढ कर जरुरतमंद परिवार को सहयोग करने आगे आ रहे हैं।
कलेक्टर ने बताया कि जिला प्रशासन की अपील पर दानदाताओं द्वारा सीधे लोगों को राशन सामग्री उपलब्ध कराने की बजाए यहां विंध्यवासिनी मंदिर के पास स्थित सामुदायिक भवन में बने राहत केन्द्र में सूखा राशन, सब्जी इत्यादि उपलब्ध करा रहे हैं। अब तक लगभग साढ़े 25 लाख रुपए की राशन और सब्जियां 138 दानदाताओं द्वारा उपलब्ध कराई गई है। इसमें 126 दानदाताओं ने 23 लाख 49 हजार की सूखा राशन सामग्री और 12 दानदाताओं ने एक लाख 80 हजार रूपए की हरी सब्जियां प्रदाय कर प्रशासन को अपना सहयोग दिया है।
इसके मद्देनजर आज प्रभारी मंत्री श्री लखमा स्वयं सामुदायिक भवन पूरी व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। यहां मौजूद राहत केन्द्र प्रभारी श्री जे.एल.ध्रुव ने प्रभारी मंत्री और उपस्थित जनप्रतिनिधियों को बताया कि एक किट में आटा, दाल, तेल, सोयाबीन की बड़ी, नमक, शक्कर, चायपत्ती, चना, आलू, प्याज, पोहा, हल्दी, धनिया, मसाला पैकेट के अलावा कपड़े धोने, हाथ धोने और नहाने का साबुन सम्मिलित है, जो कि जरूरतमंद परिवार को दिया जा रहा है।
यह भी बताया कि वॉलंटियर्स द्वारा घर- घर अब तक दो लाख 64 हजार रुपए की 264.20 क्विंटल सब्जियां नगद में पहुंचाई गई है। यह व्यवस्था देख प्रभारी मंत्री ने इसे काफी सराहा और दानदाताओं सहित कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए भिड़े स्वास्थ्य अमले, पुलिस, जिला प्रशासन , वॉलंटियर्स और अन्य की भूरि-भूरि प्रशंसा भी की। उन्होंने सभी को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए एहतियात बरतने की सलाह भी दी। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री के साथ नगरपालिक निगम धमतरी के महापौर श्री विजय देवांगन, सभापति श्री अनुराग मसीह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कांति सोनवानी, उपाध्यक्ष श्री निशु चंद्राकर इत्यादि उपस्थित रहे। साथ ही पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी. राजभानू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्रीमती नम्रता गांधी और अन्य अधिकारी मौजूद