जिले के दानदाताओं ने खुलकर किया दान, महामारी से लड़ने में दे रहे भरपूर सहयोगदानदाताओं से प्राप्त राशि व सामग्री से अब तक 5865 जरूरतमंद लाभान्वित - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Monday, 27 April 2020

जिले के दानदाताओं ने खुलकर किया दान, महामारी से लड़ने में दे रहे भरपूर सहयोगदानदाताओं से प्राप्त राशि व सामग्री से अब तक 5865 जरूरतमंद लाभान्वित


जिले के दानदाताओं ने खुलकर किया दान, महामारी से लड़ने में दे रहे भरपूर सहयोग
दानदाताओं से प्राप्त राशि व सामग्री से अब तक 5865 जरूरतमंद लाभान्वित

धमतरी, 27 अप्रैल 2020/ कोरोना वायरस कोविड-19 के संभावित संक्रमण से बचाव के लिए जिले में लॉक डाउन प्रभावी है, जिसके चलते जिले में निवासरत निम्न मध्यमवर्गीय परिवारों के जीवनयापन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसे देखते हुए जिले के दानदाताओं ने सकारात्मक पहल से बड़े पैमाने पर सहयोग राशि तथा सामग्री दानस्वरूप भेंट की है, जिससे गरीब परिवारों को बड़ी राहत मिल रही है। अब तक जिले के 144 दानदाताओं के विशेष सहयोग से लगभग 28 लाख रूपए की राशन सामग्री, मेडिकल किट, हरी सब्जियां एवं अन्य दैनिक उपभोग की सामग्री प्राप्त हुई, जिससे जिले के 5865 जरूरतमंदों व दैनिक मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले निर्धन परिवारों को राशन एवं अन्य जरूरी मेडिकल सहायता प्राप्त हुई है। कलेक्टर श्री रजत बंसल ने जिले के सभी प्रत्यक्ष एवं परोक्ष दानदाताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए वैश्विक आपदा की इस घड़ी में किए गए सहयोग के लिए आभार प्रकट किया है।
जिले के दानदाताओं ने अपनी अग्रणी भूमिका निभाते हुए लाखों रूपए दान स्वरूप दिए। इनमें श्रीमती निधि पंकज महावर ने 3.80 लाख रूपए, आदिशक्ति मां अंगारमोती ट्रस्ट गंगरेल द्वारा दो लाख रूपए, इसी तरह डाॅ. रमेश खण्डेलवाल, श्री बजरंग अग्रवाल, श्री शरद लोहाना, श्री दीपक मित्तल, छत्तीसगढ़ हरदिहा साहू समाज, सुन्दरगंज मेनोनाइट चर्च के द्वारा एक-एक लाख रूपए दान के तौर पर दिए गए हैं। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिक श्री रामगोपाल अग्रवाल से डाॅक्टरों के उपयोग में आने वाले पीपीई किट 100 नग तथा 2000 नग मास्क दान स्वरूप प्राप्त हुए। इसी प्रकार पीबीएस आयल मिल, श्री कबीर सेवा संस्थान देवपुर, पूर्व सैनिक सेवा परिषद धमतरी, शिक्षक पंचायत धमतरी द्वारा 51-51 हजार रूपए, मितेश जैन, धनवंतरि नाग, सुनील लुनावत के द्वारा 50-50 हजार रूपए, पूर्व विधायक धमतरी हर्षद मेहता के द्वारा 35 हजार रूपए, श्री आदिश्वर राइस मिल के द्वारा 25 हजार रूपए तथा बाफना बाॅयोटेक की ओर से सहयोग राशि के तौर पर पांच हजार रूपए प्राप्त हुए। इसके अलावा जैन समाज सेवा समिति, धमतरी सिक्ख सोसायटी, झूलेलाल मण्डल धमतरी, मानव सेवा समिति, सृष्टि फाउण्डेशन, बाबा धाम सेवा समिति, जन हितचिंतक सेवा समिति तथा आस्था मंच की ओर से खाद्यान्न सामग्री भेंट की गई, जबकि श्री बालाजी एजेंसी के द्वारा मेडिकल सामग्री दानस्वरूप प्रदान की गई।

Post Top Ad