ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों के लिए स्व सहायता समूह की महिलाओं ने भेंट किया 50 किलो सत्तू - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Friday, 24 April 2020

ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों के लिए स्व सहायता समूह की महिलाओं ने भेंट किया 50 किलो सत्तू


ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों के लिए स्व सहायता समूह की महिलाओं ने भेंट किया 50 किलो सत्तू
नोवल कोरोना वायरस की संक्रमण के रोकथाम के लिए लाॅकडाउन में दिन-रात धूप में ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों के भूख-प्यास को ध्यान में रख
पत्रकार कैलाश टांडे छत्तीसगढ़

धमतरी, 24 अप्रैल 2020/ नोवल कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जिले में लाॅकडाउन के मद्देनजर जहां विभिन्न संस्थाओं तथा जिला प्रशासन द्वारा गरीब और जरूरतमंदों की हरसंभव मदद की जा रही है। वहीं धमतरी शहर के दंतेश्वरी महिला स्व सहायता समूह और स्वेच्छता महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने रात-दिन ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों के जज्बे से प्रेरित होकर, उन्हें गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से 50 किलो सत्तू पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी.राजभानू को भेंट किया। अध्यक्ष, दंतेश्वरी महिला स्व सहायता समूह श्रीमती संतोषी कौशिक और अध्यक्ष, स्वेच्छा महिला स्व सहायता समूह श्रीमती शैलेन्द्री साहू बताती हंै कि सत्तू धूप में ठंडक दिलाने का कार्य करती है, इसे ध्यान में रख उन्होंने पुलिस जवानों को सत्तू देने का फैसला लिया। वैसे तो ये महिलाएं आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए रेडी-टू-ईट तैयार करने का कार्य करती हैं, किन्तु धूप में ड्यूटी करने वाले पुलिस जवानों के लिए उन्होंने सत्तू भी तैयार किया।
महिलाओं ने बताया कि सत्तू बनाने के लिए चना, सोयाबीन, रागी, गेहूं, शक्कर और सोयाबीन तेल का उपयोग किया जाता है। पहले सभी अनाज साफ कर उन्हें भून लिया जाता है तथा उसे महीन पीस लिया जाता है। इसके बाद सोयाबीन तेल में उक्त मिश्रण को भूनकर ठंडा होने के बाद पैकेट तैयार किया जाता है। सत्तू को दूध, पानी में घोलकर पीया अथवा खाया जा सकता है। गौरतलब है कि दंतेश्वरी महिला स्व सहायता समूह में 10 महिलाएं हैं। इनमें श्रीमती अश्वनी सेन, श्रीमती अहिल्या यादव, श्रीमती संध्या कौशिक, श्री संतोषी यादव, श्रीमती सुकारो यादव, श्रीमती अनुसूईया यादव और श्रीमती ममता बाई यादव शामिल हैं। इसी तरह स्वेच्छा महिला स्व सहायता समूह में श्रीमती अनुसूईया साहू, श्रीमती उषा साहू, श्रीमती केजा नेगी, श्रीमती प्रभा साहू, श्रीमती सरिता चंदेल, श्रीमती कुमारी निर्मलकर, श्रीमती मोतिम साहू, श्रीमती धनेश्वरी ठाकुर और श्रीमती सीमा गुप्ता शामिल हैं।

Post Top Ad