दानदाताओं से अब तक 28.00 लाख रूपये का राशन व अन्य सामग्री प्राप्त हुआ - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Wednesday, 15 April 2020

दानदाताओं से अब तक 28.00 लाख रूपये का राशन व अन्य सामग्री प्राप्त हुआ


दानदाताओं से अब तक 28.00 लाख रूपये का राशन व अन्य सामग्री प्राप्त हुआ
कलेक्टर रजत बंसल ने दानदाताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए दान के लिए किए अपी
पत्रकार कैलाश टांडे छत्तीसगढ़
8964081105

धमतरी-दिनांक 15 अप्रैल 2020/ कलेक्टर श्री रजत बंसल एवं जिला पंचायत सी.ई.ओ. श्रीमति नम्रता गांधी ने आज दोपहर 2ः00 बजे स्थानीय विंध्यवासिनी वार्ड स्थित वीरनारायण सामुदायिक भवन में स्थापित किए गए संग्रहण एवं वितरण केन्द्र का दौरा किया, जहां से प्रतिदिन जरूरतमंद लोगो को राशन एवं सब्जी की आपूर्ति की जा रही है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने दानदाताओं के सूची का अवलोकन किया गया, विश्वव्यापी कोरोना कोविड-19 आपदा के समय दानदाताओं का विशेष सहयोग प्राप्त होते हुए दानदाताओं से अब तक लगभग 28.00 लाख रूपये का राशन सामग्री, मेडिकल किट, हरा सब्जी एवं अन्य सामग्री प्राप्त हुआ, जिसमें धमतरी जिले दानदाता शरद लोहाना, सकल जैन समाज, पंकज महावर, बजरंग अग्रवाल, सुमन तिवारी डायरेक्टर विद्याकुंज स्कूल, लाईट आॅफ हैप्पीनेश ग्रुप धमतरी, मेनोनाईट चर्च सुन्दरगंज, श्री अग्रवाल समाज धमतरी, हाजी नसीम हाजी वसीर, श्री खेमचन्द जैन सुरज मेडिकल स्टोर्स, ओ.आर.जी. ग्रुप, हनीष वाही, आदि शक्ति मां अंगारमोती माता मंदिर ट्रस्ट, सूर्या किराया भण्डार महावीर मिश्रा, जनपद सदस्य सोमप्रकाश, राजू चन्द्राकर, गोपाल शर्मा, जनपद सदस्य धमतरी, प्रदीप गुप्ता-प्रणय ज्वेलर्स, शिक्षक सहकारी साख समिति, कविता योगेश बाबर (सदस्य जिला पंचायत), लायंश क्लब धमतरी, धनवंतरी नाग, सुनील लुनावत, धीरेन्द्र पवार, हितेश्वर साहू, सुमित्रा, प्रेमलाल यादव, मनीष कुमार सागरवंशी, मोहन लाल गंजीर, दुष्यंत तुरीया, राकेश कुमार साहू, प्रदीप कुमार साहू, धमतरी सिख संगत गुरूप्रीत मान, विद्यासागर गोविन्दा देवी, प्रतिभा सिन्हा गायत्री परिवार, सब्जी विक्रेता संघ कृषि उपज मंडी धमतरी, पटेल ट्रेडर्स, भगवती नर्सिग होम, कपील मनूजा, प्रिंस गोलछा, अरूण सार्वा कृषक भुरसीडोंगरी, प्रतिभा सिन्हा, बालाजी कोषा कलेक्शन, मदन लूनावत, मनीराम साहू, डाॅ.रामचंद मेश्राम, किसान क्लब बोड़रा, विजय अग्रवाल, खिलेश्वर किरण, अरिहंत लूनावत, शिव सिंह वर्मा आदर्श कन्या उ.मा.वि.धमतरी, कर्मा जागृती गु्रप, संकेत बरड़ीया, यशोदा साहू, ए.सी.राजहंश, जिला साहू झिरीया समाज, जैन केटर्स, नंद कुमार साहू, फालगो प्रसाद चंद्राकर, अमित बाफना, प्रकाश केटरिंग, श्रीराम जानकी मंदिर मड़ईभाठा पवार परिवार के द्वारा हरिलाल जीवराज धमतरी, सरपंच एवं समस्त ग्रामवासी ग्राम पंचायत -कुर्रा, साहू समाज धमतरी, श्री राजेश तिवारी पण्डरीपानी, शिक्षा विभाग लिपिक संवर्ग एवं अन्य सैकड़ों दानदाताओं ने निःस्वार्थ भाव से जरूरतमंद लोगों के लिए सहायता के लिए सामने आए है। जिला प्रशासन धमतरी की ओर से सभी दानदाताओं चाहे वह आर्थिक रूप से सहयोग के लिए सहमती प्रदान किए है या वालेंटियर के रूप में जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान कर रहे है उन सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए और ऐसे दानदाता जो दान देना चाहतें है उन्हें खुले मन से जिला प्रशासन को दान के लिए अपील किया गया, ताकि जरूरतमंद लोगों को जिला प्रशासन के टीम द्वारा राशन एवं अन्य सामग्री प्रदान कर राहत पहुंचाया जा सके। संग्रहण-वितरण केन्द्र प्रभारी अधिकारी जे.एल. ध्रुव ने विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए दानदाताओं की सूची से अवगत कराया गया एवं आगामी लाॅकडाउन को ध्यान में रखते हुए कुछ और राशन सामग्री की आवश्यकता से अवगत कराया गया। कलेक्टर ने सभी आपदा में सेवा दे रहे अधिकारी कर्मचारियों को सबासी देते हुए मन लगाकर कार्य करने के लिए प्रेरित किए। इस अवसर पर जिला पंचायत सी.ई.ओ. श्रीमती नम्रता गांधी सहित सेवाएं दे रहें। डिप्टी कलेक्टर सुश्री अर्पिता पाठक, श्रम पदाधिकारी अजय देशमुख, डाॅ. जे.एस. खालसा, रेडक्रास जिला संगठक प्रदीप कुमार साहू, परिवहन अधिकारी गौरव साहू, आलोक मतस्यपाल, हेमंत डेकाटे एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Post Top Ad