जांच दल द्वारा धमतरी शहर सहित रावनगुड़ा, परेवाडीह के कुल 20 दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Tuesday, 14 April 2020

जांच दल द्वारा धमतरी शहर सहित रावनगुड़ा, परेवाडीह के कुल 20 दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण

 पत्रकार कैलाश टांडे छत्तीसगढ़
8964081105

धमतरी          जांच दल द्वारा धमतरी शहर सहित रावनगुड़ा, परेवाडीह के कुल 20 दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने, खाद्य सामग्री को अधिक मूल्य पर बेचने और विधिक माप विज्ञान विभाग के नियमों का उल्लंघन करने पर की गई 18 हजार रूपए जुर्माना राशि की वसूली

धमतरी 14 अप्रैल 2020/ कलेक्टर श्री रजत बंसल के निर्देश पर जिले में संचालित किराना दुकानों में आवश्यक वस्तुओं का मूल्य नियंत्रण, मुनाफाखोरी रोकने एवं किराना दुकानों को कोरोना वायरस के संक्रमण से रोकथाम के लिए सुरक्षात्मक उपायों का पालन कराने जिले में दल गठित किया गया है। इस दल द्वारा दुकानों का लगातार औचक निरीक्षण कर संबंधितों के विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आज धमतरी शहर सहित परेवाडीह, रावनगुड़ा इत्यादि के 20 किराना दुकानों का निरीक्षण किया गया।
खाद्य अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक धमतरी के चन्द्राकर प्रोविजन, भारती प्रोविजन गोकुलपुर वार्ड, करन किराना स्टोर्स महात्मा गांधी वार्ड, कैलाश किराना दुकान, धरम किराना स्टोर्स तथा पप्पू प्रोविजन परेवाडीह और शेखर किराना स्टोर्स रावनगुड़ा के किराना दुकानों में आलू, प्याज, दाल, शक्कर एवं अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री का अधिक मूल्य पर विक्रय किए जाने की वजह से खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा साढ़े पांच हजार रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया। जय लक्ष्मी पशु आहार केन्द्र टिकरापारा धमतरी, देव फल भण्डार रिसाईपारा, विनायक किराना स्टोर्स बठेना वार्ड और सिंगल किराना स्टोर्स द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं करने पर नगरपालिक निगम के अधिकारी द्वारा साढ़े सात हजार रूपए जुर्माना वसूला गया।
इसी तरह जागृति किराना स्टोर्स परेवाडीह द्वारा विधिक माप विज्ञान विभाग के नियमों का उल्लंघन करने पर विधिक माप अधिकारी द्वारा पांच हजार रूपए जुर्माना राशि वसूली गई। इस तरह दल द्वारा कुल 18 हजार रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया। साथ ही सभी दुकानदारों को सही मूल्य पर सामग्री विक्रय करने, सोशल डिस्टेंसिंग तथा उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए दैनिक उपभोग की वस्तुओं का मूल्य प्रदर्शित करने की समझाईश दी गई। गौरतलब है कि जांच दल में राजस्व, खाद्य, नापतौल, नगरनिगम, मण्डी, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारी शामिल हैं।

Post Top Ad