मध्याह्न भोजन योजना के तहत जिले के 1335 प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूल के 77319 विद्यार्थियों को 40 दिनों के लिए किया गया सूखा खाद्यान्न का वितरण
पत्रकार कैलाश टाडे
धमतरी, 06 अप्रैल 2020/ नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जिले के सभी शैक्षणिक संस्थाओं को बंद किया गया है। शासन द्वारा मध्याह्न भोजन योजना का सूखा खाद्यान्न बच्चो के घर तक पहुंचाकर दिए जाने के निर्देश के मद्देनजर जिले के 1335 प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों के 77319 विद्यार्थियों को मार्च एवं अप्रैल माह के कुल 40 दिनों का खाद्यान्न आबंटन 03 से 05 अप्रैल तक किया गया है। इसमें 361 क्विंटल 884 किलोग्राम चावल और 74 क्विंटल 3768 किलोग्राम दाल शामिल है। जिला शिक्षा अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक प्राथमिक स्कूलों में अध्ययनरत प्रति छात्र 4 किलोग्राम चावल और 800 ग्राम दाल के अनुपात में 884 प्राथमिक स्कूलों के 46015 विद्यार्थियों के लिए 184 क्विंटल 06 किलोग्राम चावल और 36 क्विंटल 812 किलोग्राम दाल का वितरण किया गया। इसी तरह माध्यमिक स्कूलों में अध्ययनरत प्रति छात्र 06 किलोग्राम चावल एवं एक किलो 1200 ग्राम दाल के अनुपात में 451 माध्यमिक स्कूलों में अध्ययनरत 31304 विद्यार्थियों के लिए 187 क्विंटल 824 किलोग्राम चावल और 37 क्विंटल 564 किलोग्राम दाल का वितरण किया गया।
गौरतलब है कि कलेक्टर श्री रजत बंसल और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती नम्रता गांधी के निर्देशन में ग्रामीण क्षेत्र में प्रधानपाठक के सहयोग से मध्याह्न भोजन संचालनकर्ता स्व सहायता समूह, शालेय कर्मचारी के जरिए खाद्यान्न का पैकेट तैयार कर विद्यार्थियों के घर पहुंचाकर वितरित किया गया। इसी तरह शहरी क्षेत्र के स्कूलों में खाद्यान्न का वितरण अलग-अलग तिथियों में अलग-अलग संकुल स्थित स्कूलों के छात्रों को संचालनकर्ता, स्वयं सहायता समूह द्वारा प्रधानपाठक और नगरीय निकाय के वाहनों के जरिए वार्डवार वितरण किया गया। इस दौरान वार्डों में भीड़-भाड़ से बचाव, साफ-सफाई सहित सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। जिले में सफलतापूर्वक खाद्यान्न वितरण करने के लिए इस कार्य में लगे सभी अधिकारी, कर्मचारियों सहित सभी के प्रति जिला शिक्षा अधिकारी ने कृतज्ञता जताई।