शिक्षा विभाग लिपिक संवर्ग ने पुलिसकर्मीयो के लिए मास्क,हैड ग्लब्स,सेनेटाईजर समाग्री का किया वितरण - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Monday, 30 March 2020

शिक्षा विभाग लिपिक संवर्ग ने पुलिसकर्मीयो के लिए मास्क,हैड ग्लब्स,सेनेटाईजर समाग्री का किया वितरण


शिक्षा विभाग लिपिक संवर्ग ने पुलिसकर्मीयो के लिए मास्क,हैड ग्लब्स,सेनेटाईजर समाग्री का किया वितरण
पत्रकार कैलाश टांडे (छत्तीसगढ़ का रत्न)


धमतरी- कलेक्टर श्री रजत बंसल के निर्देशन एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता गांधी के मार्ग दर्शन एवं प्रदीप साहू के नेतृत्व में वर्तमान में चल रहे कोरोना वायरस आपदा से निपटने हेतु लाॅकडाउन को सफल बनाने के लिए पुलिसकर्मीयो द्वारा लगातार सेवाए दी जा रही है। जिनके लिए जिला धमतरी शिक्षा विभाग के चारो विकासखंड के 68 लिपिकों के द्वारा दिनांक 30.03.2020 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में माननीय एस.पी. श्री बी.पी.राजभानू जी को आवश्यक सामाग्री 1000 नग हैड ग्लब्स,2000 नग मास्क एवं 500 नग सेनेटाईजर के साथ इम्यूनिटी बूस्टर प्रदान किया गया। उक्त सामा्रगी का वितरण मान.पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यरत पुलिसकर्मीयों को कोरोना से बचाव हेतु प्रदाय किया जायेगा। जिससे वे सुरक्षित होकर अपने दायित्व का निर्वहन सफलतापूर्वक कर सकेगें। लिपिक शिक्षा विभाग एवं अन्य लिपिक मानवता हेतु समस्त सुरक्षाकर्मीयों को सलाम करता है। आपातकालीन स्थिति में लिपिक शिक्षा संवर्ग मानवसेवा के लिए हमेशा तत्पर है। जब भी सेवा की आवश्यकता होगाी लिपिक शिक्षा संवर्ग सहर्ष कार्य करने हेतु तैयार हैं।

Post Top Ad