इंडियन रेडक्रास सोसायटी जिला शाखा धमतरी
जिला प्रशासन एवं नगर निगम धमतरी की एक नई पहल
कोरोना के चलते घर में पहुंचेगी हरी सब्जी घर में ही खरीदी कर सकेगें
कैलाश टांडे पत्रकार छत्तीसगढ़
मोबाइल नंबर 8964081105
धमतरी- कलेक्टर श्री रजत बंसल निर्देशन एवं नगर पालिक निगम आशीष टिकरिहा ने वर्तमान में चल रहे कोरोना वायरस आपदा से निपटने के लिए लाॅकडाउन को सफल बनाने के लिए एक नई पहल किया गया, जिसमें हरी सब्जियों को विभिन्न समाज सेवी संगठन, स्वैच्छिक संगठन, धार्मिक संस्था, रेडक्राॅस वालेटियर्स एवं कांउसलर, नगर पालिक निगम की सेवाएं ली जा रही है । घर-घर सब्जी पहंुचाने प्रथम दिवस में गायत्री परिवार के जिला समन्वयक दिलीप नाग, संदीप देशमुख, गोवर्धन, साहू , लक्ष्मण साहू, शेषनारायण साहू, उपेन्द्र सिहा, चेमन लाल एवं रेडक्राॅस जिला संगठक प्रदीप कुमार साहू, डी.एस.कुशवाहा सहायक संचालक उद्यान, ने पंचवटी कालोनी, अटल चैक रत्नाबांधा मे नगर निगम धमतरी द्वारा उपलब्ध कराये गये गाड़ी के माध्यम से घर-घर सब्जी पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं जिससे बाजार में आने-जाने वालों की भीड़ मंे कमी आयेगी, सोशल डिस्टेंस भी बना रहेगा, लाॅकडाउन बनाये रखने में सफलता मिलेगी जिससे कोरोना जैसे वायरस से जल्द ही छूटकारा मिल सके इस हेतु जिला प्रशासन प्रत्येक दृष्टि से गंभीरता के साथ पूरी टीम अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहेें है । जैसे ही सब्जी घरों तक पहुंची लोग बहुत ही खुश हुए और जिला प्रशासन की इस पहल को सराहनीय कदम कहते हुए धन्यवाद ज्ञापित किये कि हमारे लिए इतना अच्छा सोच रहा है सहयोग कर रह रहें है, हमें भी जिला प्रशासन के दिये गये निर्देशों, नियमों का पालन करना चाहिए आम नागरिक अपील कर रही है जो जागरूकता का परिचय दे रहें है । जिलाधीश धमतरी रजत बंसल द्वारा आम नागरिकों से सहयोग हेतु अपील करते ही जिले से स्वयं सेवकों की सूची लगातार बढ़ रही है मानव सेवा के लिए एक कदम बढ़चढ़कर आगे आते हुए नजर आ रही है चाहे सेवा आर्थिक सहयोग के रूप में हो या खाद्य सामाग्री के रूप में हो चाहे श्रमदान के रूप में सेवा । बुजुर्गों का मानना है कि विशेष रूप से आपदा के समय जो सेवा किया जाता है उससे बढ़कर कोई पुण्य कार्य नहीं है । समाचार पत्रों के माध्यम से जिला प्रशासन की ओर से अपील है कि यथासंभव सहयोग प्रदान करें ताकि जरूरतमंदों को हर संभव बेहतर सहयोग प्रदान किया जा सके ।