अंगारमोती माता के दर्शन कर राज्यपाल ने टेका माथा, प्रदेशवासियों की समृद्धि के लिए मांगा आशीर्वादकम्युनिटी पुलिसिंग के तहत की जा गतिविधियों की प्रशंसा की - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Monday, 16 March 2020

अंगारमोती माता के दर्शन कर राज्यपाल ने टेका माथा, प्रदेशवासियों की समृद्धि के लिए मांगा आशीर्वादकम्युनिटी पुलिसिंग के तहत की जा गतिविधियों की प्रशंसा की



अंगारमोती माता के दर्शन कर राज्यपाल ने टेका माथा, प्रदेशवासियों की समृद्धि के लिए मांगा आशीर्वाद
कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत की जा गतिविधियों की प्रशंसा की
कैलाश टांडे पत्रकार } {न्यूज़ छत्तीसगढ़ का रत्न}   धमतरी, 16 मार्च 2020/ प्रदेश की राज्यपाल सुश्री अनुसूइया उइके ने अपने दो दिवसीय धमतरी प्रवास के दूसरे और अंतिम दिन रविशंकर सागर (गंगरेल जलाशय) के किनारे पर स्थित क्षेत्र की आराध्य देवी मां अंगारमोती के मंदिर पहुंचकर दर्शन लाभ लिया तथा पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की समृद्धि व खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। प्रदेश की प्रथम नागरिक सुश्री उइके ने आज दोपहर मां अंगारमोती मंदिर पहुंचकर                         
प्रतिमा पर पुष्पार्पण कर चुनरी भेंट की। तत्पश्चात् माथा टेककर प्रदेशवासियों की सलामती की दुआ मांगी। इस दौरान उन्होंने मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों से भेंट कर चर्चा की। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि यह काफी प्राचीन और ऐतिहासिक मंदिर है, जहां पर देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं। यह भी बताया गया कि पूर्व में माता का निवास एक ग्राम में था जो कि जलाशय निर्माण के उपरांत डूब क्षेत्र में आने के कारण उक्त जगह पर स्थापित किया गया। राज्यपाल ने प्राकृतिक एवं नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण मंदिर परिसर की काफी सराहना की तथा उन्होंने सामुदायिक भवन और हाइमास्ट लाइट स्थापना की मांग पर कलेक्टर श्री रजत बंसल को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
राज्यपाल ने कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत जिला पुलिस की गतिविधियों की प्रशंसा की:- अंगारमोती माता के दर्शन के उपरांत राज्यपाल सुश्री उइके ने जिला पुलिस बल की शक्ति टीम की सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर ने उन्हें बताया कि महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों को नियंत्रित करने के उद्देश्य से कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत जिला पुलिस प्रशासन द्वारा नवाचार किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत पुलिस के ‘चेतना‘ अभियान अंतर्गत शक्ति टीम के द्वारा विशेष तौर पर महिलाओं को जागरूक करने का प्रयास किया जाता है। ‘सफर में सफर‘ के तहत वाहनों में यात्रा करने वाली महिलाओं न सिर्फ सतर्क व जागरूक रहने की हिदायत दी जाती है, बल्कि महिला हेल्पलाइन नंबर व अन्य त्वरित कार्यबल वाली टीम के दूरभाष नंबरों को साझा किया जाता है। इस पर राज्यपाल ने जिले में की जा रही पहल की काफी सराहना की तथा महिलाओं को जागरूक करने पुलिस द्वारा की जा रही सकारात्मक गतिविधियों को बेहद उपयोगी बताया। साथ ही महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति सजग करने की कवायद की मुक्तकण्ठ से प्रशंसा की।
कोरोना वायरस से डरें नहीं, बल्कि स्वच्छता व सतर्कता बरतेंः राज्यपाल:- अंगारमोती मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं से रू-ब-रू होते हुए राज्यपाल सुश्री उइके ने संबोधित करते हुए कहा कि सम्पूर्ण विश्व आज कोरोना नामक खतरनाक वायरस की चपेट में आ चुका है, लेकिन इससे डरने के बजाय जागरूक होकर लड़ने की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि गंगरेल जलाशय और अंगारमोती मंदिर जिले का प्रमुख पर्यटन एवं दर्शनीय स्थल हैं। ऐसी जगहों पर सैलानियों की आवाजाही अधिक रहती है। अतः स्वच्छता और सतर्कता बेहद जरूरी है। उन्होंने मास्क का इस्तेमाल करने, हैण्डवाॅश सेनिटाइजर से बार-बार हाथ धोने तथा स्वच्छता बरतने की लोगों से अपील की। राज्यपाल ने इन जगहों पर पर्यटक स्वास्थ्य जांच केन्द्र स्थापित करने के लिए कलेक्टर को निर्देशित किया। इस अवसर पर शीर्ष अधिकारीगण मौजूद थे।  

Post Top Ad