जिला स्तर पर समिति गठितसंकटापन्न पंजीकृत कर्मकारों की जरूरत के मुताबिक तत्कालिक सहायता प्रदाय किए जाने के लिएकोरोना वायरस से उत्पन्न परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Thursday, 26 March 2020

जिला स्तर पर समिति गठितसंकटापन्न पंजीकृत कर्मकारों की जरूरत के मुताबिक तत्कालिक सहायता प्रदाय किए जाने के लिएकोरोना वायरस से उत्पन्न परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में


जिला स्तर पर समिति गठित
संकटापन्न पंजीकृत कर्मकारों की जरूरत के मुताबिक तत्कालिक सहायता प्रदाय किए जाने के लिए
कोरोना वायरस से उत्पन्न परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में


धमतरी, 26 मार्च 2020/ प्रदेश सरकार के निर्देश अनुसार कोरोना वायरस से उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनजर श्रम विभाग से संबंधित हेल्पलाईन नंबर 70007-45225 की स्थापना जिले में की गई है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री रजत बंसल द्वारा संकटापन्न पंजीकृत/कर्मकारों की जरूरत के मुताबिक तत्कालिक सहायता प्रदाय किए जाने के लिए जिला स्तर पर समिति का गठन किया गया है। गठित समिति द्वारा संकटापन्न श्रमिकों/कर्मकारों के प्रकरणवार सहायता एवं जरूरतों का आकलन कर कार्रवाई की जाएगी। मिली जानकारी के मुताबिक समिति के अध्यक्ष कलेक्टर हैं तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (नोडल अधिकारी) धमतरी और श्रम पदाधिकारी इस समिति के सदस्य हैं।

Post Top Ad