मुख्यमंत्री निवास में बैठक कोरो ना वायरल के चलते स्कूलों में छुट्टी घोषित - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Thursday, 12 March 2020

मुख्यमंत्री निवास में बैठक कोरो ना वायरल के चलते स्कूलों में छुट्टी घोषित

बैठक में मिले सुझावों के बाद मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी स्कूल-कालेजों को एहतियात के तौर पर 31 मार्च तक बंद किए जाने के भी निर्देश दिए. हालांकि इस दौरान स्कूल और कॉलेजों में जारी परीक्षाएँ जारी रहेगी. लेकिन अन्य सभी तरह के कार्य बंद रहेंगे.
बैठक में मौजूदा हालात की जानकारी भी मुख्यमंत्री को दी गई. अधिकारियों ने उन्हें बताया कि राज्य में कोरोना प्रभावित एक भी संदिग्ध नहीं मिला है. ऐसी स्थिति में मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों के बीच भय और दहशत की स्थिति ना बने, इस बात का भी ख्याल रखा जाए. साथ ही जरूरी तमाम एहतियात बरतने के लिए लोगों को जागरूक किया जाए.
इधर स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे बैठक की सूचना नहीं
सीएम हाउस में हुई इस बैठक से स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव की दूरी सवालों में रही? लल्लूराम डाट काम से हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्हें इस बैठक की सूचना नहीं थी. उन्होंने ऐसी किसी भी बैठक से अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि सीएम हाउस से चंद कदमों की दूरी पर ही उनका बंगला है, उन्हें सूचना दी जाती, तो वह इस बैठक में जरूर शामिल होते. टी एस सिंहदेव ने कहा कि जो लोग इस बैठक में थे, वह बखूबी अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे. बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण पर राज्य का स्वास्थ्य महकमा नजर बनाए हुए हैं. पिछले दिनों स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने मंत्रालय में तमाम आला अधिकारियों की बैठक लेकर सभी जरूरी सावधानियां बरते जाने की नसीहत दी थी.
बैठक में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, मुख्य सचिव आर. पी. मण्डल, अपर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी, प्रमुख सचिव विधि एन के चंद्रवंशी, स्वास्थ्य विभाग की सचिव निहारिका बारिक सिंह, स्वास्थ्य विभाग के संचालक नीरज बंसोड़ सहित अन्य वरिष्ठ विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Post Top Ad