मृतक में नहीं थे कोरोना के लक्षण, नियमित की गई उसकी स्वास्थ्य जांचपत्नी की मृत्यु के बाद से रहता था विचलित - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Monday, 30 March 2020

मृतक में नहीं थे कोरोना के लक्षण, नियमित की गई उसकी स्वास्थ्य जांचपत्नी की मृत्यु के बाद से रहता था विचलित

मृतक में नहीं थे कोरोना के लक्षण, नियमित की गई उसकी स्वास्थ्य जांच
पत्नी की मृत्यु के बाद से रहता था विचलित

पत्रकाार कैलाश टाडे (छत्तीसगढ़ का रत्न)


धमतरी, 30 मार्च 2020/ जिले के वनांचल नगरी स्थित 

सिहावा क्षेत्र के टांगापानी निवासी 35 वर्षीय श्री गनपत मरकाम ने आज सुबह बजरंग तालाब के किनारे पेड़ पर गमछा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके पिता श्री सगराम मरकाम  ने पुत्र श्री संपत के साथ थाने में जाकर इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि मृतक तमिलनाड़ु में बोर गाड़ी में काम पर गया हुआ था और हाल ही में 20 मार्च को वापस लौटा। चूंकि दूसरे राज्य से लौटा था इसलिए उसे स्वास्थ्य विभाग के अमले ने 22 मार्च को स्वास्थ्य जांच कर घर में रहने की सलाह दी थी। साथ ही स्वास्थ्य अमला द्वारा 29 मार्च तक उसकी नियमित जांच सुबह आठ बजे के आस-पास किया गया। जांच में उसे सर्दी, खांसी, बुखार के कोई लक्षण नहीं मिले थे।
पिता ने बताया कि मृतक की पत्नी का एक वर्ष पहले देहांत हो चुका है और उनका पुत्र साथ नहीं रहता। मृतक के भाई श्री संपत ने बताया कि 30 मार्च की सुबह 07 बजे वह बजरंग तालाब के पास पेड़ पर गमछा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। पंचनामा में ग्रामीणों ने बताया है कि पत्नी की मृत्यु के बाद से वह काफी गुमसुम रहता था और शराब का सेवन भी करता था। उसका घर पर किसी से लड़ाई-झगड़ा नहीं हुआ था वह गुमसुम ही रहता था।

Post Top Ad