दिव्यांगजनों के लिए आयोजित होने वाले प्रमाणीकरण शिविर स्थगित
धमतरी, 13 मार्च 2020/ दिव्यांगजनों के लिए विशिष्ट पहचान पत्र के क्रियान्वयन एवं उनके प्रमाणीकरण के लिए आगामी 16 से 31 मार्च तक आयोजित होने वाले शिविरों का स्थगित कर दिया गया है। उप संचालक, समाज कल्याण विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक शासन के निर्देशानुसार नोवल कोरोना वायरस से संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश सहित जिले के शिक्षण संस्थान एवं सभी प्रशिक्षणों को आगामी 31 मार्च तक तत्काल प्रभाव से बंद किया गया है। इसी के साथ ही प्रमाणीकरण शिविरों को भी स्थगित कर दिया गया है। बताया गया है कि आगामी शिविर की तिथि पृथक से जारी किया जाएगा, जिससे कि शेष शिविर का कार्यक्रम संचालित हो सके।