निगम दे रहा राशन की निःशुल्क घर पहुंच सेवावार्डवार किराना दुकानों की सूची नागरिकों की सुविधा के लिए जारीलोगों को घर पहुंच सेवा और ज्यादा से ज्यादा ऑर्डर फोन पर लेने नगर निगम धमतरी ने व्यापरियों से की अपीलकोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लाॅकडाउन के मद्देनजर - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Saturday, 28 March 2020

निगम दे रहा राशन की निःशुल्क घर पहुंच सेवावार्डवार किराना दुकानों की सूची नागरिकों की सुविधा के लिए जारीलोगों को घर पहुंच सेवा और ज्यादा से ज्यादा ऑर्डर फोन पर लेने नगर निगम धमतरी ने व्यापरियों से की अपीलकोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लाॅकडाउन के मद्देनजर


निगम दे रहा राशन की निःशुल्क घर पहुंच सेवा
वार्डवार किराना दुकानों की सूची नागरिकों की सुविधा के लिए जारी
लोगों को घर पहुंच सेवा और ज्यादा से ज्यादा ऑर्डर फोन पर लेने नगर निगम धमतरी ने व्यापरियों से की अपील
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लाॅकडाउन के मद्देनजर


धमतरी, 28 मार्च 2020/ कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लाॅकडाउन के मद्देनजर जिला प्रशासन मुस्तैदी से आमजनों की सुविधा के लिए कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में नगर निगम धमतरी द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी परिस्थिति में अपने घर से दूर के किसी अन्य थोक बाजार में पैसे बचत के नियत से खरीदारी करने नहीं जाएं। नागरिक जिस क्षेत्र में निवास करते हैं उस क्षेत्र के किराना (राशन) दुकान के नंबर पर कॉल कर घर बैठे ऐसे दुकानदारों को अपने सामानों की सूची और आवश्यकतानुसार मात्रा व्हाट्स एप अथवा मैसेज कर दें। समझाइश दी गई है कि दुकान संचालक जब भी सूचित करे कि उनके द्वारा पूरी सामग्री की पैकिंग कर दी गई है, तब नागरिक दुकान में स्वयं उपस्थित होकर तुरंत सामान ले आएं अथवा दुकानदार के पास अगर सहयोगी है तो सहयोगी के जरिए सामान प्राप्त कर लें। नागरिकों की सुविधा के लिए निगम द्वारा नाम, पता और मोबाईल नंबर सहित राशन दुकानों की वार्डवार सूची उपलब्ध कराई गई है।इसके अलावा  निकाय क्षेत्र में निगम द्वारा मोबाईल नंबर 74707-39265 के जरिए राशन सामानों की फ्री होम डिलीवरी सर्विस प्रदाय की जा रही है। इसका लाभ भी शहरवासी उठा सकते हैं।निगम आयुक्त श्री आशीष टिकरिहा ने शहर के सभी व्यापारियों से भी आग्रह है कि ज्यादा से ज्यादा लोगो को घर पहुंच सेवा प्रदान करें एवम् फोन पर ज्यादा से ज्यादा ऑडर प्राप्त कर लोगों को सहयोग प्रदान करें।

Post Top Ad