धमतरी जिले में जहां से गुजरे भगवान राम अब वहां बनेगा राम वनगमन मार्ग - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Thursday, 12 March 2020

धमतरी जिले में जहां से गुजरे भगवान राम अब वहां बनेगा राम वनगमन मार्ग

धमतरी जिले में जहां से गुजरे भगवान राम अब वहां बनेगा राम वनगमन मार्ग
, मगरलोड. धमतरी जिले के विकासखंड मगरलोड के ग्राम पंचायत राकाडीह मधुबन धाम में भगवान राम ने अपने वनवास का कुछ समय मधुबन धाम में भी बिताया था, छत्तीसगढ़ में वे जहां रुके और जहां से गुजरे प्रदेश सरकार ने उन सभी स्थलों को राम वनगमन पर्टयन परिपथ के नाम से विकसित करने का निर्णय लिया है, धमतरी जिले में भी कुछ ऐसे स्थान है जहां से भगवान राम ने अपने वनवास के दौरान गमन किया है.

राज्य सरकार ने प्रदेश के जिन स्थलों का चयन भगवान राम के वनगमन मार्ग के लिए चिन्हांकित किया है, उनमें धमतरी जिले की विकासखंड मगरलोड के मधुबन धाम के नाम से विख्यात है, वनवास के दौरान प्रभु राम पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ महुआ के बगीचों से आच्छादित पंचमुखी हनुमान आश्रम में ठहरे थे, अब राज्य सरकार ने इन स्थलों को विशेष रुप से विकसित करने के निर्णय लिया है, आज प्रदेश के मुख्य सचिव आरपी मंडल ने मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी, पर्यटन सचिव पी अलबलगन के साथ ग्राम पंचायत राकाडीह के मधुबन धाम पहुंचकर पहले भगवान राम जानकी की पुजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की और फिर मधुबनधाम के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए जिला अधिकारियों से चर्चा की, उन्हें पर्यटन विभाग को 10 दिन के भीतर इस पर विस्तृत कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये, धमतरी कलेक्टर के मार्गदर्शन में यह कार्य करने की योजना बनाई गई.

मधुबन धाम में पेयजल सुविधा के लिए वृहद पानी टंकी ,तालाब का सौंदर्यीकरण, उद्यान एवं गार्डन का विकास, श्रीरामचरितमानस का लेख हेतु श्री राम दीवार का निर्माण ,यात्रियों के ठहरने के लिए समरसता भवन, अंडरग्राउंड नाली निर्माण, नील नदी में स्टॉप डेम का निर्माण शामिल है.

मधुबन धाम के सभी धार्मिक, एतिहासिक और पर्यटक स्थल विकसित किये जायेगें, जिसमें सभी धार्मिक स्थलों का सौंदर्यकरण के अलावा वहां जरुरी सुविधाएं विकसित करना पहली प्राथमिकता में शामिल रहेगा, इसके अलावा मधुबन धाम परिधि के अंतर्गत सभी मार्ग और उसके प्रमुख स्थलों पर भी सभी जरुरी सुविधाएं मुहैया कराया जायेगा. इस दौरान धमतरी जिला पंचायत सीईओ नम्रता गांधी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उप संभाग अनुविभागिय अधिकारी बीआर पाल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग गजेंद्र, मोहदी रेंजर, कांग्रेस नेता वेलसिन्ग विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र धनंजय वरिष्ठ नागरिक लक्ष्मी नारायण साहू व सरपंच हेमलता अनिल साहू बैठक में शामिल रहे.

Post Top Ad