सभी पंचायतों में मनरेगा के माध्यम से श्रमिकों को रोजगार सृजित करने का निर्देशसाथ ही पंचायतों में शत्प्रतिशत् आरोपित कर की वसूली करें - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Wednesday, 11 March 2020

सभी पंचायतों में मनरेगा के माध्यम से श्रमिकों को रोजगार सृजित करने का निर्देशसाथ ही पंचायतों में शत्प्रतिशत् आरोपित कर की वसूली करें

सभी पंचायतों में मनरेगा के माध्यम से श्रमिकों को रोजगार सृजित करने का निर्देश
साथ ही पंचायतों में शत्प्रतिशत् आरोपित कर की वसूली करें
 --00--
 जनपद पंचायत नगरी के सभाकक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों के समीक्षा बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नम्रता गांधी ने नगरी विकासखंड में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनांतर्गत कार्यों में 16.00 लाख लक्षित मानव दिवस के विरूद्ध 14.00 लाख मानव दिवस का कार्य सृजित हो रहें हैं, जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने निर्देशित किया कि-प्रति दिवस 25 हजार मानव दिवस उपलब्ध कराने सुनिश्चित करें। 15 जून 2020 तक जनपद पंचायत में मनरेगा कार्यों में श्रमिकों को रोजगार प्रदाय करने हेतु मानव दिवस लक्ष्य निर्धारित किया गया है उनके विरूद्ध सभी ग्राम पंचायतों में कार्यों की स्वीकृति हेतु जिला कार्यालय को 31 मार्च 2020 तक सम्पूर्ण नस्ती के साथ प्रस्तुत करने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को निर्देशित किया गया। ग्राम पंचायत सचिवों को भी निर्देश देते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने कहा कि-सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन कर जून माह तक के कार्यों के लिए प्राक्कलन तैयार कर कार्य स्वीकृत करावें एवं अधिक से अधिक श्रमिकों को मनरेगा के कार्यों में सृजित करें। सभी ग्राम पंचायतों में पारंपरिक गौठान निर्मित है आवश्यकतानुसार उन गौठानों का पुनर्निर्माण हेतु कार्य स्वीकृति कराकर तत्काल कार्य प्रारंभ कराना सुनिश्चित करें।
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरट योजनांतर्गत कार्यों में डबरी, तालाब, भूमि समतलीकरण, पारंपरिक गौठान के कार्यों को प्राथमिकता के साथ करायी जावें। ग्राम पंचायत भोथली, घठुला, बटनहर्रा, खैरभर्री, डांेगरडुला, परसापानी, छुही, दरगहन, कांटाकुर्रीडीह, सलोनी, सियादेही, हिंछापुर, खम्हरिया, रानीगांव, बांसपानी, बेलरगांव, दुगली, कोलियारी, सेमरा, बिरनासिल्ली, बोरई, मैनपुर, रतावा में मनरेगा के कार्यों में अधिक से अधिक श्रमिकों को रोजगार प्रदाय करने के निर्देश कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक, सचिव, रोजगार सहायक को निर्देशित किया गया। साथ ही यह भी हिदायत दिया गया कि योजनांतर्गत कार्यों में लापरवाही बरतने वाले संबंधित कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी। वन अधिकार प्राप्त पट्टेधारी हितग्राहियों के भूमि का समतलीकरण हेतु प्राक्कलन तैयार कर जिला कार्यालय को भेजना सुनिश्चित करें। स्वीकृति उपरांत भूमि समतलीकरण के कार्य प्राथमिकता के साथ कराई जावें। यही भी सुनिश्चित करें कि उक्त कार्य एक चक में क्लस्टर बनाकर कार्य प्रारंभ करावें। ग्राम पंचायत दरगहन में नदी किनारे वृक्षारोपण के कार्य कराये जाने के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने दिये।
प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने निर्देशित किया कि वर्ष 2018-19 के सभी स्वीकृत आवासों में से तृतीय किश्त प्राप्त पूर्णता हेतु शेष आवास जो कि किश्त प्राप्ति के 90 दिवस उपरांत भी पूर्ण नहीं कराये गये हैं, ऐसे अपूर्ण आवासों का स्थानीय स्तर पर निगरानी करते हुए मार्च अंतिम तक पूर्ण करावें। नगरी विकासखंड में वित्तीय वर्ष 2019-20 में आरोपित कर एवं वसूली से 01 करोड़ 93 लाख रूपये के विरूद्ध 01 करोड़ 18 लाख रूपये वसूली हुई है का शत्प्रतिशत् वसूली हेतु सभी करारोपण अधिकारी एवं आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने निर्देश दिये। ग्राम पंचायत दुगली एवं कुकरेल सेक्टर के ग्राम पंचायत झुंझराकसा, घोटगांव इसी तरह बेलरगांव सेक्टर के ग्राम पंचायत बेरलगांव, भुरसीडोंगरी, मैनुपर, सेमरा, बिरगुड़ी, घुरावड़, डोंगरडुला सेक्टर के ग्राम पंचायत डांेगरडुला, परसापानी, मुचकुंदपुर, अमाली सेक्टर के ग्राम पंचायत अमाली, छिपली, सांकरा, घठुला सेक्टर के ग्राम पंचायत घठुला, गढ़डोंगरी (मा.), पोड़ागांव, देवपुर, छिपलीपारा एवं सिरसिदा की वसूली वित्तीय वर्ष के अंत तक शत्प्रतिशत् किये जाने हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने करारोपण अधिकारी एवं सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी को निर्देशित किया गया।
जनपद पंचायत नगरी द्वारा आयोजित सचिवों की मासिक समीक्षा बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा जिला पंचायत एवं विभागीय अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Post Top Ad