पानी में डूबने से दो मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृतआर.बी.सी.6-4 के तहत चार-चार लाख रूपए - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Tuesday, 17 March 2020

पानी में डूबने से दो मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृतआर.बी.सी.6-4 के तहत चार-चार लाख रूपए

पानी में डूबने से दो मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
आर.बी.सी.6-4 के तहत चार-चार लाख रूपए

धमतरी, 17 मार्च 2020/ कलेक्टर श्री रजत बंसल ने पानी में डूबने से दो मृतक के परिजनों को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक नगरी तहसील के ग्राम उमरगांव निवासी श्रीमती पूर्णिमा मरकाम की 16 दिसंबर 2019 को पानी में डूबने से मृत्यु हो गई। इसके मद्देनजर उनके पति श्री भगवानी मरकाम को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी तरह ग्राम आमगांव निवासी श्री शंकरलाल मरकाम की 17 दिसंबर 2019 को तालाब के पानी में डूबने से मृत्यु हो गई। फलस्वरूप उनकी माता श्रीमती समरतीन बाई मरकाम को आर.बी.सी. 6-4 के ती चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Post Top Ad