शासकीय सेवकों को 31 मार्च तक मुख्यालय मंे रहने के निर्देश
नोवेल कोरोना वायरस के संभावित संक्रमण के मद्देनजर
धमतरी, 19 मार्च 2020/ कलेक्टर श्री रजत बंसल ने नोवेल कोरोना वायरस के संभावित संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण को दृष्टिगत करते हुए जिले में पदस्थ समस्त शासकीय सेवकों (अधिकारियों एवं कर्मचारियों) को 31 मार्च तक अपने मुख्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं, जिससे आवश्यकतानुसार उपचारात्मक उपाय सुनिश्चित किया जा सके। सचिव, छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग से जारी निर्देश का हवाला देते हुए आदेश में कहा गया है कि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी बिना पूर्वानुमति के अवकाश पर प्रस्थान नहीं करेंगे। बहुत ही आवश्यक परिस्थिति निर्मित होने पर ही अवकाश की स्वीकृति प्रदान की जाएगी।
Post Top Ad
Popular Posts
-
धमतरी मगरलोड / थाना मगरलोड मार्ग क्रमांक 95/2025 मृतक का नाम तुलाराम निषाद पिता स्वा लखन निषाद उम्र 55 साल निवासी ग्राम डूमरपाली थाना मगर...
-
पत्रकार कैलाश टांडे छत्तीसगढ़ का रत्न माचार धमतरी के कुरूद विधानसभा क्षेत्र को मिला विकास का महा-उपहार मुख्यमंत्री श्री साय ने 244 करोड़ ...
-
"तहसील स्तरीय सतनामी समाज परिक्षेत्र राजिम द्वारा प्रथम आईएएस श्री संजय डहरिया का सम्मान समारोह 9 अप्रैल को" गरियाबंद राजिम...