धमतरी, 13 मार्च 2020/ छत्तीसगढ़ शासन ऊर्जा विभाग के अधीन कार्यालय कार्यपालन अभियंता (विद्युत सुरक्षा) के द्वारा वर्ष 2020-21 के लिए तारमिस्त्री परीक्षा का आयोजन माह जुलाई-2020 में किया जाएगा। तत्संबंध में बताया गया कि जगदलपुर संभाग के कार्यक्षेत्र में आने वाले जिले बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, धमतरी तथा महासमुंद के समस्त इच्छुक व्यक्ति उक्त परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए आवेदन पत्र का प्रारूप आगामी एक अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच निर्धारित प्रारूप में कार्यालयीन समय में कार्यालय कार्यपालन अभियंता (विद्युत सुरक्षा) एवं संभागीय विद्युत निरीक्षक छत्तीसगढ़ शासन संभाग जगदलपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड आजाद चैक जगदलपुर निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है अथवा दूरभाष क्रमांक 07782-221019 पर सम्पर्क कर इस संबंध में विस्तृत जानकारी ली जा सकती है।
Post Top Ad
Popular Posts
-
धमतरी मगरलोड / थाना मगरलोड मार्ग क्रमांक 95/2025 मृतक का नाम तुलाराम निषाद पिता स्वा लखन निषाद उम्र 55 साल निवासी ग्राम डूमरपाली थाना मगर...
-
पत्रकार कैलाश टांडे छत्तीसगढ़ का रत्न माचार धमतरी के कुरूद विधानसभा क्षेत्र को मिला विकास का महा-उपहार मुख्यमंत्री श्री साय ने 244 करोड़ ...
-
"तहसील स्तरीय सतनामी समाज परिक्षेत्र राजिम द्वारा प्रथम आईएएस श्री संजय डहरिया का सम्मान समारोह 9 अप्रैल को" गरियाबंद राजिम...
