रजिस्ट्रीकरण, सहायक रजिस्ट्रीकरण एवं अपीलीय अधिकारी नियुक्तत्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2020 (पूर्वार्द्ध) के लिए - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Tuesday, 17 March 2020

रजिस्ट्रीकरण, सहायक रजिस्ट्रीकरण एवं अपीलीय अधिकारी नियुक्तत्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2020 (पूर्वार्द्ध) के लिए

रजिस्ट्रीकरण, सहायक रजिस्ट्रीकरण एवं अपीलीय अधिकारी नियुक्त
त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2020 (पूर्वार्द्ध) के लिए

धमतरी, 17 मार्च 2020/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) श्री रजत बंसल ने त्रिस्तरीय पंचायतों को उप निर्वाचन 2020 (पूर्वार्द्ध) के लिए मतदाता सूची तैयार करने अपीलीय अधिकारी, रजिस्ट्रीकरण और सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किए हैं। उन्होंने जिले के चारों विकासखण्डों के लिए अपर कलेक्टर श्री डी.के.अग्रवाल को अपीलीय अधिकारी बनाए हैं। इसी तरह संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को रजिस्ट्रीकरण और तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। धमतरी विकासखण्ड के श्री मनीष मिश्रा को रजिस्ट्रीकरण और नायब तहसीलदार श्रीमती ज्योति मसियारे को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बनाया गया है। इसी तरह कुरूद और मगरलोड विकासखण्ड के लिए श्रीमती योगिता देवांगन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी होंगी। तहसीलदार श्री भूपेन्द्र गावड़े को कुरूद और श्रीमती हेमलता डहरिया को मगरलोड विकासखण्ड के लिए सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बनाया गया है। नगरी विकासखण्ड के श्री सुनील शर्मा रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं नायब तहसीलदार श्री एन.एल. साहू सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी होंगे।  

Post Top Ad