आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति शिक्षक शास्त्र 20 21 कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा आयोजितकी - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Thursday, 12 March 2020

आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति शिक्षक शास्त्र 20 21 कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा आयोजितकी


धमतरी, 12 मार्च 2020/ आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति उत्कर्ष योजना के तहत शिक्षा सत्र 2020-21 में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है, जिसका अवलोकन सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग धमतरी एवं संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में किया जा सकता है। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक शासन के निर्देशानुसार संबंधित परीक्षार्थी/पालक परीक्षा परिणाम एवं नाम, पिता के नाम, जाति के संबंध में आपत्ति हो तो, वह 16 मार्च तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। यह दावा-आपत्ति सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग कार्यालय धमतरी अथवा संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत किया जा सकता है। साफ तौर पर कहा गया है कि नियत तिथि के बाद मिले आवेदन पर किसी प्रकार का विचार नहीं किया जाएगा।

Post Top Ad