सामाजिक सम्मेलन, बैठक, आयोजन आदि नहीं करने का आव्हानधमतरी, 19 मार्च 2020/ कोरोना वायरस का जिले में संभावित संक्रमण के नियंत्रण के लिए कलेक्टर श्री रजत बंसल ने जिले के विभिन्न समाज के प्रमुखों से ऐसे सम्मेलन, बैठकें, आयोजन आदि नहीं करने का आव्हान किया है, जिससे उक्त वायरस का संक्रमण विस्तारित हो सके। उन्होंने वर्तमान में उक्त वैश्विक आपदा को दृष्टिगत करते हुए समाजजनों से यह आव्हान किया है कि सड़कों, चैक-चैराहों पर खुली जगहों में वैवाहिक उत्सव, बर्थ डे, जन्मोत्सव, धार्मिक अनुष्ठानों एवं आयोजनों को हतोत्साहित करें। उन्होंने कहा है कि शादी तथा अन्य सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन बंद परिसरों में ही करें, जिसमें जहां तक संभव हो कम से कम लोगों को आमंत्रित करें, जिससे वायरस के संक्रमण के खतरे को यथासंभव टाला जा सके।
Post Top Ad
Popular Posts
-
धमतरी मगरलोड / थाना मगरलोड मार्ग क्रमांक 95/2025 मृतक का नाम तुलाराम निषाद पिता स्वा लखन निषाद उम्र 55 साल निवासी ग्राम डूमरपाली थाना मगर...
-
पत्रकार कैलाश टांडे छत्तीसगढ़ का रत्न माचार धमतरी के कुरूद विधानसभा क्षेत्र को मिला विकास का महा-उपहार मुख्यमंत्री श्री साय ने 244 करोड़ ...
-
"तहसील स्तरीय सतनामी समाज परिक्षेत्र राजिम द्वारा प्रथम आईएएस श्री संजय डहरिया का सम्मान समारोह 9 अप्रैल को" गरियाबंद राजिम...
Thursday, 19 March 2020
Home
खास खबर
सामाजिक सम्मेलन, बैठक, आयोजन आदि नहीं करने का आव्हानधमतरी, 19 मार्च 2020/ कोरोना वायरस का