पत्रकार
कैलाश टांडे छत्तीसगढ़
नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका घर-घर जाकर हितग्राहियों को कर रही वितरण
धमतरी, 31 मार्च 2020/ नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जिले के सभी 1103 आंगनबाड़ियों के 3 से 6 वर्ष तक के 18,974 बच्चों को रेडी-टू-ईट पैकेट का वितरण आज किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग श्री एम.डी.नायक ने बताया कि गत 24 मार्च को एक सप्ताह के लिए और आज अगले एक सप्ताह के लिए आंगनबाडी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के जरिए हितग्राही बच्चों के घर-घर जाकर रेडी-टू-ईट का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि आगामी 07 अप्रैल को सभी 06 माह से 03 साल, 03 से 06 साल तक के बच्चे और गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को एक माह का रेडी-टू-ईट पैकेट्स का वितरण किया जाएगा।
श्री नायक ने बताया महिला स्व सहायता समूहों द्वारा कि रेडी-टु-ईट तैयार करते वक्त सिर एवं मुह को बांधकर और हाथों में ग्लब्स पहनकर स्वच्छता का पालन किया जा रहा है। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका द्वारा भी मास्क लगाकर, मास्क नहीं होने की स्थिति में वैकल्पिक मास्क गमछा बांधकर, हाथों में ग्लब्स नहीं होने पर हाथों को साबून से अच्छी तरह से धोकर हितग्राहियों को रेडी-टू-ईट पैकेट का वितरण किया जा रहा है। पैकेट वितरण के दौरान यह भी ध्यान दिया जा रहा है कि हितग्राहियों से दो मीटर की दूरी पर रहकर वितरित किया जाए।