इस्मतसमाचारनवमीं एवं ग्यारहवीं वार्षिक परीक्षा की गोपनीय सामग्री 07 मार्च को किया जाएगा वितरितसमन्वयक संस्था शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमतरी सेधमतरी, 04 मार्च 2020/ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित कक्षा नवमीं एवं ग्यारहवीं परीक्षा 2020 के लिए जिले के सभी प्राचार्यों को आगामी 07 मार्च को गोपनीय सामग्री वितरित की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक इस सामग्री का वितरण समन्वयक संस्था शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमतरी से दोपहर एक बजे से किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के अंतर्गत प्राचार्यों को पूर्ण गोपनीयता एवं सुरक्षा के साथ दर्ज संख्या अनुसार नाॅमिनल रोल अंकित कक्षावार, विषयवार, संकायवार कक्षा नवमीं एवं ग्यारहवीं का गोपनीय सामग्री वितरण करने दल गठित किया है। दल के नोडल अधिकारी प्राचार्य, शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमतरी श्रीमती बी.मैथ्यू को बनाया गया है, जिनके मार्गदर्शन में प्रश्न-पत्र पैकेट अधिकृत प्राचार्य/शिक्षक को वितरण किया जाएगा।कक्षा नवमीं के गोपनीय सामग्री वितरण दल के प्रमुख प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोड़रा श्रीमती रामकुमारी ध्रुव हैं तथा सदस्य के रूप में व्यख्याता एलबी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोथली श्री गणेश साहू, शासकीय हाईस्कूल भोयना श्रीमती नर्मदा साहू, शासकीय हाईस्कूल अरौद श्रीमती लीना कंवर, शासकीय हाईस्कूल लोहरसी श्रीमती कांति भारद्वाज और प्रधानपाठक शासकीय माध्यमिक शाला श्यामतराई श्री यशवंत सिन्हा शामिल हैं। इसी तरह कक्षा ग्यारहवीं के गोपनीय सामग्री वितरण दल के प्रमुख व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोड़रा श्री रोहित कुमार साहू हैं। सदस्य के रूप में व्याख्याता एलबी शासकीय हाईस्कूल कुरमातराई श्री आर.एन.साहू, शासकीय हाईस्कूल लोहरसी श्रीमती गायत्री साहू, शासकीय हाईस्कूल कोलियारी श्रीमती परमेश्वरी सोनवानी, शासकीय हाईस्कूल सांकरा श्री भीखम साहू और शिक्षक एलबी शासकीय माध्यमिक शाला भानपुरी श्री तिलक कुमार साहू शामिल हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने गठित दल को नियत तिथि, समय, स्थान पर उपस्थित होकर सौंपे गए दायित्व का निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Wednesday, 4 March 2020

इस्मतसमाचारनवमीं एवं ग्यारहवीं वार्षिक परीक्षा की गोपनीय सामग्री 07 मार्च को किया जाएगा वितरितसमन्वयक संस्था शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमतरी सेधमतरी, 04 मार्च 2020/ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित कक्षा नवमीं एवं ग्यारहवीं परीक्षा 2020 के लिए जिले के सभी प्राचार्यों को आगामी 07 मार्च को गोपनीय सामग्री वितरित की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक इस सामग्री का वितरण समन्वयक संस्था शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमतरी से दोपहर एक बजे से किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के अंतर्गत प्राचार्यों को पूर्ण गोपनीयता एवं सुरक्षा के साथ दर्ज संख्या अनुसार नाॅमिनल रोल अंकित कक्षावार, विषयवार, संकायवार कक्षा नवमीं एवं ग्यारहवीं का गोपनीय सामग्री वितरण करने दल गठित किया है। दल के नोडल अधिकारी प्राचार्य, शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमतरी श्रीमती बी.मैथ्यू को बनाया गया है, जिनके मार्गदर्शन में प्रश्न-पत्र पैकेट अधिकृत प्राचार्य/शिक्षक को वितरण किया जाएगा।कक्षा नवमीं के गोपनीय सामग्री वितरण दल के प्रमुख प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोड़रा श्रीमती रामकुमारी ध्रुव हैं तथा सदस्य के रूप में व्यख्याता एलबी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोथली श्री गणेश साहू, शासकीय हाईस्कूल भोयना श्रीमती नर्मदा साहू, शासकीय हाईस्कूल अरौद श्रीमती लीना कंवर, शासकीय हाईस्कूल लोहरसी श्रीमती कांति भारद्वाज और प्रधानपाठक शासकीय माध्यमिक शाला श्यामतराई श्री यशवंत सिन्हा शामिल हैं। इसी तरह कक्षा ग्यारहवीं के गोपनीय सामग्री वितरण दल के प्रमुख व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोड़रा श्री रोहित कुमार साहू हैं। सदस्य के रूप में व्याख्याता एलबी शासकीय हाईस्कूल कुरमातराई श्री आर.एन.साहू, शासकीय हाईस्कूल लोहरसी श्रीमती गायत्री साहू, शासकीय हाईस्कूल कोलियारी श्रीमती परमेश्वरी सोनवानी, शासकीय हाईस्कूल सांकरा श्री भीखम साहू और शिक्षक एलबी शासकीय माध्यमिक शाला भानपुरी श्री तिलक कुमार साहू शामिल हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने गठित दल को नियत तिथि, समय, स्थान पर उपस्थित होकर सौंपे गए दायित्व का निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Post Top Ad