- chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Friday, 6 March 2020

विद्युत मोटर रिवाईडिंग रिपेयर एवं सर्विस प्रशिक्षण के समापन अवसर पर प्रशिक्षकों को दिया गया टिप्स

धमतरी, 06 मार्च 2020/ बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान धमतरी द्वारा विद्युत मोटर रिवाईडिंग रिपेयर एवं सर्विस प्रशिक्षण का आयोजन 04 फरवरी से 04 मार्च तक चलाया गया। इस 30 दिवसीय प्रशिक्षण में जिले के ग्रामीण बेरोजगार 15 युवाओं ने प्रशिक्षण लिया। समापन अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री एच.एल.गायकवाड़ ने सभी हितग्राहियों को अपने कार्य को पूरी लगत के साथ करने प्रेरित किया और एक-दूसरे के साथ समन्वय स्थापित कर अपने कार्य में आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं। गौरतलब है कि प्रशिक्षण के दौरान बेसिक इलेक्ट्रिक उपकरण की जानकारी सहित सुरक्षा और वोल्टेज की जानकारी प्रशिक्षणार्थियों को दी गई। साथ ही उद्यमशीलता प्रशिक्षण में समय प्रबंधन, परियोजना रिपोर्ट तैयार करना बैंकिंग की जानकारी सहित आत्मविश्वास बढ़ाने का हुनर भी सिखाया गया।
                                                                      

Post Top Ad