समता, न्याय और शिक्षा के अग्रदूत बाबा साहब की जयंती पितईबंद में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई” - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Tuesday, 14 April 2026

समता, न्याय और शिक्षा के अग्रदूत बाबा साहब की जयंती पितईबंद में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई”

 “समता, न्याय और शिक्षा के अग्रदूत बाबा साहब की जयंती पितईबंद में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई”



ग्राम पंचायत पितईबंद में भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती बड़े ही उत्साह, श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पंचायत भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पंचायत पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणजनों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। समस्त उपस्थित जनों ने उनके महान व्यक्तित्व एवं कृतित्व को नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सरपंच श्रीमती गोदावरी सहदेव बंजारे ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि बाबा साहब ने अपने अद्वितीय संघर्ष, शिक्षा और दूरदर्शिता के बल पर समाज में समानता, न्याय और मानवाधिकारों की अलख जगाई। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर द्वारा रचित भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार प्रदान करता है और हमें उनके आदर्शों को अपनाकर एक समतामूलक समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी बाबा साहब के सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक एवं राजनीतिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का जीवन हमें विपरीत परिस्थितियों में भी संघर्ष कर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया तथा बाबा साहब के सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन उपसरपंच शेखर बंजारे के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। कार्यक्रम में इनकी सहभागिता रही सरपंच गोदावरी बंजारे, सरपंच प्रतिनिधि सहदेव बंजारे, उपसरपंच शेखर बंजारे,सचिवओमप्रकाश डहरिया पंचगण बसंती ध्रुव,प्रभा बंजारे,रामहिन भारती, शांति बाई यादव,अनुसुइया,लक्ष्मी निषाद,ग्रामीण राजेश बंजारे,राकेश बंजारे,परस राम बया, अनुसूइया बया,व्यासनारायण निषाद सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post Top Ad