डबल इंजन सरकार में विकास नहीं, कमीशन और कालाबाजारी का बोलबाला”- रूपेश साहू का करारा पलटवार - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Saturday, 25 April 2026

डबल इंजन सरकार में विकास नहीं, कमीशन और कालाबाजारी का बोलबाला”- रूपेश साहू का करारा पलटवार

 डबल इंजन सरकार में विकास नहीं, कमीशन और कालाबाजारी का बोलबाला”- रूपेश साहू का करारा पलटवार



फिंगेश्वर / राजिम :- उर्वरक वितरण और फार्मर आईडी को लेकर छिड़े सियासी विवाद के बीच ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला है। भाजपा नेताओं द्वारा लगाए गए “नवाचार विरोधी” आरोपों का जवाब देते हुए श्री साहू ने कहा कि असलियत यह है कि डबल इंजन की सरकार में विकास के नाम पर कालाबाजारी और कमीशनखोरी का खेल चरम पर है।उन्होंने आरोप लगाया कि गरियाबंद जिले सहित राजिम विधानसभा क्षेत्र में हर स्तर पर अव्यवस्था फैली हुई है। ग्राम पंचायत से लेकर जनपद और जिला स्तर तक कमीशन का पूरा तंत्र सक्रिय है,जहां सत्ता पक्ष से जुड़े लोगों की मनमानी चल रही है।


“काम वही करता है, जो सत्ता के करीब है। ठेके भी उन्हीं को दिए जाते हैं, और कमीशन के बिना कोई काम आगे नहीं बढ़ता,” रूपेश साहू ने कहा।


*“किसानों को सिस्टम में उलझा रही सरकार”*


ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू ने फार्मर आईडी और खाद वितरण व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार इसे पारदर्शिता बता रही है,जबकि जमीनी स्तर पर किसान परेशान हैं।

उन्होंने कहा कि कई किसान तकनीकी त्रुटियों और प्रक्रियाओं के कारण अपना धान नहीं बेच पाए हैं।

“क्या यही किसान हित है? क्या इसी को भाजपा सरकार किसान कल्याण कहती है?” उन्होंने सवाल उठाया।


*फिंगेश्वर BEO वायरल स्क्रीनशॉट पर बड़ा आरोप*


ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू ने कहा फिंगेश्वर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) से जुड़े वायरल फोन स्क्रीनशॉट मामले पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक संरक्षण के चलते संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधियों के संरक्षण के कारण ऐसे मामलों को दबाया जा रहा है।


“हमारी सरकार में ऐसा नहीं होता था, लेकिन आज राजिम विधानसभा सहित पूरे छत्तीसगढ़ में लूट, भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का खेल चल रहा है। इस मामले में तत्काल सख्त कार्रवाई होनी चाहिए,” श्री साहू ने कहा।


*स्थापना दिवस कार्यक्रम पर भी उठाए सवाल*


ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू ने आरोप लगाया कि हाल ही में भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में सरकारी भवनों और संसाधनों का इस्तेमाल किया गया,जो सत्ता के दुरुपयोग का उदाहरण है।उन्होने कहा कि “सरकार और संगठन की सीमाएं पूरी तरह खत्म हो चुकी हैं,और सरकारी संसाधनों का खुलेआम राजनीतिक उपयोग किया जा रहा है।”


*राजिम विधानसभा पर सीधा हमला*


राजिम विधानसभा को लेकर उन्होंने कहा कि “ऐसा माहौल पहले कभी नहीं था।आज हर जगह हस्तक्षेप,दबाव और कमीशन का खेल चल रहा है। पंचायत से लेकर प्रशासनिक दफ्तर तक स्थिति खराब है।”


उन्होंने यह भी कहा कि ग्राम पंचायतों में कमीशन इतना हावी हो गया है कि सरपंच और जनपद सदस्य तक परेशान हैं।


राजिम विधानसभा के एक-एक ग्राम पंचायत स्थिति कहा थी. अभी वर्तमान स्थिति कहा पहुँच गईं.लूट मची हैं लूट।

राजिम विधानसभा में “लूट” की स्थिति को जनता भली-भांति समझ रही है।इनका भी हिसाब होग़ा जनता जरूर देगी 


*“सरकार बदली तो खुलेगा भ्रष्टाचार का पिटारा”*


ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू ने कहा कि यदि भविष्य में सरकार बदलती है, तो राजिम विधानसभा और गरियाबंद जिले में हुए सभी कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

“मैं भरोसा दिलाता हूं कि प्रशासनिक स्तर पर जो भी गड़बड़ियां हुई हैं,उन पर सख्त कार्रवाई होगी,” उन्होंने कहा।

किसानों के मुद्दे से शुरू हुआ यह विवाद अब पूरे विकास मॉडल और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

Post Top Ad