7 कुण्डीय माँ बगुलामुखी अखंड ( 24 घंटे ) यज्ञ अनुष्ठान कि तैयारी पूर्णता कि ओर कल से होगा शुभारम्भ...
राजिम बैशाख शुक्ल पक्ष अष्टमी को माँ बगुलामुखी प्राकट्य दिवस के रूप मे मनाया जाता है, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार *पूज्य गुरूजी डॉ आनंद मतावले जी प्रबंध संचालक गुरुसत्ता आध्यात्मिक तंत्र ज्योतिष वेलफेयर सोसाइटी छत्तीसगढ़ ( पंजीकृत )* के सानिध्य मे कल *-ग्राम - ऍम के. बहरा ( भीमखोज - खल्लारी ) विकासखंड बागबाहरा जिला महासमुंद छत्तीसगढ़* मे गंगा सप्तमी दिनांक 23 /04/2026 को अभिजीत मुहूर्त मे 11:36 am बजे से आगँटुक साधक, भद्र जन व स्थानीय साधको व ग्राम वासियो द्वारा भव्य शोभा यात्रा के साथ जयकारों के साथ ग्राम भ्रमण कर निकाला जायेगा,
तत्पश्चात गुरु पूजा अर्चना देवि स्थापना, व वेदी पूजन कर 7 कुंडो के माध्यम अग्नि स्थापित कर विधि पूर्वक अखंड ( 24 घंटे ) मन्त्रमय यज्ञ आहुति साधको, गण मान्य जनों व ग्राम वासियो द्वारा शुभारम्भ किया जायेगा, जिसकी तैयारी आज पूर्णता कि ओर है,
टेंट व सप्त यज्ञ कुंड निर्धारित स्थानों पर बनाया जा चूका है, मंच व वेदी आदि निर्माण आज रात्रि मे पूरा करा लिया जायेगा,
ऐसा तंत्रोक्त पद्धति से अखंड ( 24 घंटे ) यज्ञ अनुष्ठान अंचल मे पूज्य गुरूजी के सानिध्य मे प्रथम बार होने जा रहा है, इसलिए पूज्य गुरूजी ने सभी साधक / शिष्य, भद्र जनो व गणमान्य जनों को पुण्य का सहभागी बनने आह्वान किया है,
अखंड मन्त्रमय यज्ञ का पूर्णाहुति माँ बगुलामुखी ( आठवी महाविद्या ) के प्राकट्य दिवस बैशाख शुक्ल पक्ष अष्टमी तदनुसार दिनांक 24/04/ 2026 को पूज्य गुरूजी द्वारा अपने अमृत वाणी के साथ महापूर्णाहुति संपन्न कराये जायेंगे,
इस दौरान इच्छुक साधको को मन्त्र व विशेष मन्त्र दीक्षा भी प्रदान किया जायेगा, साथ अपने कामना पूर्ति व अपने घर परिवार के सुख शांति के लिए अपना नाम, गौत्र व नयो. राशि के साथ भेज कर पूजा मे भाग ले सकते है, पूज्य गुरूजी द्वारा पूजा के दौरान उनके नाम व गौत्र का उच्चारण संकल्प मे किया जायेगा,
अतः इस दिव्य बेला मे आप सपरिवार सादर आमंत्रित है, जय गुरुदेव, इति शुभम...
-आयोजक - स्थानीय साधक, संचालन समिति व ग्राम वासी ऍम. के. बहरा ( भीमखोज - खल्लारी ) विकाशखंड बागबाहरा जिला महासमुंद छत्तीसगढ़ -
सम्पर्क व्हाट्सप्प मोबाइल न. गुरूजी 9981660710
