शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी में ‘पढ़ई तिहार अंगना म शिक्षा कार्यक्रम 5.0’ का सफल आयोजन" - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Saturday, 11 April 2026

शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी में ‘पढ़ई तिहार अंगना म शिक्षा कार्यक्रम 5.0’ का सफल आयोजन"

 "शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी में ‘पढ़ई तिहार अंगना म शिक्षा कार्यक्रम 5.0’ का सफल आयोजन"




 शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी लोहरसी में ‘पढ़ई तिहार अंगना म शिक्षा कार्यक्रम 5.0’ का सफल एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कक्षा पहली में प्रवेश लेने वाले बच्चों को विद्यालयीन वातावरण से परिचित कराना तथा उन्हें खेल-खेल में सीखने के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर टीकूराम ध्रुव द्वारा नन्हे बच्चों को विभिन्न रोचक एवं शैक्षणिक खेल गतिविधियों के माध्यम से सीखने की प्रक्रिया से जोड़ा गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए खेल-खेल में अक्षर ज्ञान, संख्यात्मक समझ एवं सामाजिक व्यवहार के प्रारंभिक गुणों को सहजता से आत्मसात किया।

इस अवसर पर प्रधान पाठक  भागचंद चतुर्वेदी ने उपस्थित माताओं एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों की शिक्षा की मजबूत नींव घर से ही प्रारंभ होती है। उन्होंने माताओं से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रोत्साहित करें एवं घर पर भी उन्हें सीखने का अनुकूल वातावरण प्रदान करें।

कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि ‘पढ़ई तिहार अंगना म शिक्षा कार्यक्रम 5.0’ बच्चों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जिसमें खेल, गतिविधि एवं व्यवहारिक शिक्षण को विशेष महत्व दिया गया है। इस पहल से बच्चों में विद्यालय के प्रति रुचि बढ़ेगी तथा उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा। कार्यक्रम में बच्चे और उनके माता द्वारा  सक्रिय भूमिका निर्वहन का गतिविधि करवाया गया जिसमें बेहतरीन कार्य करने वाली  दो माताओं को में स्मार्ट माता के रूप में चयन किया ।स्मार्ट माता गणेशिया बाई यादवएवं दयाबती साहू को मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक रेखराम निषाद एवं आभार व्यक्त लाल जी सिन्हा द्वारा किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण भागचंद चतुर्वेदी,लालजी सिन्हा, रेखाराम निषाद,प्रदीपकुमार साहू,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गण टामिन साहू,रेखा साहू ,बोधेश्वरी ध्रुव, अभिभावक गणेशिया बाई यादव ,दयाबती साहू,होमेंश्वरी साहू, हेमिन विश्वकर्मा, टोमेश्वरी साहू ,पीतेश्वरी विश्वकर्मा,ऊषा विश्वकर्मा,शांति यादव ,रेखा बाई यादव वंदना ध्रुव रूपेश्वर साहू,राकेशनाथ जोगी सहित बच्चे उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

Post Top Ad