पत्रकार कैलाश टांडे राजीम
सतनाम संदेश शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाबसंत बाबा गुरुघासीदास जी की 269वीं जयंती के पूर्व भव्य आयोजन
"प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं पूर्व विधायक अमितेश शुक्ल ने लिया आशीर्वाद"
राजिम अनुविभाग मुख्यालय राजिम में
संत शिरोमणि बाबा गुरुघासीदास जी की 269वीं जयंती के पावन अवसर के पूर्व तहसील स्तरीय सतनामी समाज के तत्वावधान में आज भव्य सतनाम संदेश शोभायात्रा का आयोजन सात श्वेत ध्वज वाहक के अगुवाई में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। शोभायात्रा में समाज के हजारों श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए और “सतनाम”, “मनखे-मनखे एक समान” जैसे गगनभेदी नारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सतनाम संदेश यात्रा में प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री पूर्व विधायक अमितेश शुक्ल अपने कार्यकर्ताओं के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित सुंदर शर्मा जी प्रतिमा पर माल्यार्पण के शामिल हुआ और मंदिर परिसर तक शोभा यात्रा में पैदल चलकर। साथ आए।प्रातः कालीन सत्र में मुकेश भारती के नेतृत्व में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया ।स्वागत भाषण कार्यकारी अध्यक्ष राकेश मांडरे द्वारा बहुत ही सारगर्भित एवं प्रेरणा प्रद दिया गया।
इस अवसर पर प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री पूर्व विधायक श्री अमितेश शुक्ल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने शोभायात्रा में सहभागिता कर जैतखाम में पूजा-अर्चना की और संत बाबा गुरुघासीदास जी से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए आशीर्वाद लिया। पूर्व मंत्री श्री शुक्ल ने अपने संबोधन में कहा कि संत बाबा गुरुघासीदास जी का संदेश आज भी सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के लिए मार्गदर्शक है जैसे आजकल सोशल मीडिया के जमाने में इंस्टाग्राम फेसबुक व्हाट्सएप है ।उस समय में बाबा घासीदास का संदेश इससे ज्यादा प्रभावशील था कि महात्मा गांधी ने भी बाबा जी के विचारों को साथ लेकर चले और बाबा का संदेश सर्वधर्म सामान्य समरता का था विकास में ऐसी कोई कार्य करो जिसमें सभी वर्ग को उनके जीवन यापन का संस्कारिक जीवन का का फायदा मिले जैसे आज का उदाहरण सिकासेर डैम,सिंचाई का साधन बिजली सड़क का रहा जो आज तक राजिम क्षेत्र में विकास का पर्याय रहा
। उन्होंने सतनामी समाज द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं सांस्कृतिक प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के अध्यक्षता करे संत बाबा खूबलाल टंडन ने संबोधित करते आशीर्वाद दिया।कार्यक्रम को जनपद पंचायत छुरा के उपाध्यक्ष कुलेश्वर सोनवानी, जिला पंचायत गरियाबंद के सभापति द्वय नंदिनी कोमल ढीढी, नंदिनी ओंकार साहू ,नगर पंचायत राजिम अध्यक्ष महेश यादव , जनपद सदस्य रामेश्वरी कुर्रे ने भी संबोधित किया। उपस्थित सभी अतिथियों का अध्यक्ष तहसील परिक्षेत्र राजिम तुलेश्वर घृतलहरे एवं पदाधिकारियों ने साल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया।
शोभायात्रा नगर/ग्राम के प्रमुख मार्गों से होते हुए निर्धारित स्थल तक निकाली गई, जहां जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों की गूंज और सतनाम संदेश से संबंधित झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। समाज के वरिष्ठजनों ने संत बाबा गुरुघासीदास जी के सात सिद्धांतों और 42 वाणियों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, समाज के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक, महिला-पुरुष, युवा एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। अंत में समाजजनों ने जयंती कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण एवं गरिमामय ढंग से संपन्न कराने का संकल्प लिया और सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सचिव सुघरमल आड़े एवं आभार व्यक्त शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रथम पंचायत मंत्री अमितेश शुक्ल के साथ डी के ठाकुर, सुनील तिवारी,पवन सोनकर रामनारायण साहू ,कुलेश्वर साहू पार्षद प्रतिनिधि,पार्षद गण भारत यादव, भारत पटेल, सुमित्रा निराला सामाजिक पदाधिकारी गण , अध्यक्ष तुलेश्वर घृतलहरें, दूजलाल बंजारे, गोपचंद बनर्जी,सहदेव बंजारे, विष्णु जांगड़े,चतुर मंडल,मिलाप बंजारे,मुकेश भारती, भागचंद चतुर्वेदी, कमलेज बघेल,किरण टंडन,सनत चेलक,टिकेंद्र बंजारे,थानेश्वर बंजारे ईश्वर रात्रें, ओमप्रकाश बोरसे, विष्णु बंजारे,दीनदयाल टंडन, देवप्रसाद बघेल, गोविंद चतुर्वेदी, दयानंद साहू,शिवा मांडरे, सरपंच गोदावरी बंजारे ,जनपद सदस्य द्वय पूजा भारती,रामेश्वरी कुर्रे, संतोषी पुर्रे,सुनीता चतुर्वेदी ,देवानंद मन्नाडे, टीकेश आडील,खेलन घृतलहरें,अशोक सोनवानी छुरा से पधारे लक्ष्मीदास सोनवानी, गौकरण घृतलहरें सहित समाज के हजारों की संख्या में महिला पुरुष उपस्थित रहे।

