आत्मानंद स्कूल राजिम में गरबा की धूमस्वामी आत्मानंद जयंती भी मनाया गया
राजिम : नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय शासकीय राम बिशाल पाण्डेय उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल राजिम परिसर आज गरबा के माहौल से सराबोर रहा । रविवार से स्कूलों में दशहरा की छुट्टियां लग जायेंगी। शनिवार को विद्यालय में त्रैमासिक परीक्षा का अंतिम दिन था। परीक्षा के पश्चात प्राचार्य संजय एक्का के दिशा निर्देश पर स्वामी आत्मानंद जयंती और नवरात्रि महोत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शाला विकास एवं प्रबंधन समिति की अध्यक्ष सुजाता शर्मा, विशिष्ट अतिथि के रूप में समिति के सदस्य गण सोमनाथ पटेल सांसद प्रतिनिधि, खुशी साहू विधायक प्रतिनिधि, संजीव साहू, महेंद्र कश्यप, चंदन बंजारे, विजेता देवानी तथा राष्ट्रीय आईटी सेल के सदस्य विवेक शर्मा भी उपस्थित रहे। प्राचार्य संजय एक्का ने अपने उद्बोधन में स्वामी आत्मानंद के शिक्षा के प्रति योगदान का उल्लेख करते हुए बताया कि स्वामी आत्मानंद ने दूर नक्सल प्रभावित घने जंगल के बीच पिछड़े क्षेत्र के लड़के ही नहीं लड़कियों के लिए भी शिक्षा की व्यवस्था करवाया। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिला मुख्यालय में रामकृष्ण मिशन का विवेकानंद आश्रम विश्व का इकलौता ऐसा आश्रम है जहां बालिकाएं भी शिक्षा ग्रहण करती हैं। यह स्वामी आत्मानंद के प्रयास से संभव हो सका है। सभा को विवेक शर्मा एवं अध्यक्ष सुजाता शर्मा ने भी संबोधित किया। तत्पश्चात विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके बाद प्रांगण में गरबा का माहौल बनता गया। दरअसल प्राचार्य संजय एक्का ने पहले से ही स्कूल के सभी बच्चों को सूचित करवा दिया था कि शनिवार को परीक्षा के पश्चात स्वामी आत्मानंद जयंती मनाया जाएगा उसके बाद नवरात्रि के उपलक्ष में गरबा नृत्य किया जाएगा। इसलिए सभी विद्यार्थियों सहित शिक्षकों को भी गरबा नृत्य के लिए पारंपरिक वेशभूषा में आने की सूचना जारी करवा दिया गया था। बच्चे और शिक्षक सभी इतने उत्साहित थे कि लगभग सभी लोग गरबा के ड्रेस कोड में आए थे इतना ही नहीं स्वयं प्राचार्य एक्का भी पारंपरिक परिधान में नजर आए। जहां बच्चे और शिक्षक एक साथ गरबा करने का आनंद लिया वहीं शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की अध्यक्ष सुजाता शर्मा एवं खुशी साहू सहित सभी सदस्य गरबा नृत्य करने उतर गए और खुब गरबा किया। आलम यह था कि विद्यालय प्रांगण में लगभग ढाई घंटे तक चल रहे इस गरबा महोत्सव को देखने के लिए सड़क में बहुत अधिक भीड़ जुट गई थी। नवरात्रि के उपलक्ष में प्राचार्य के द्वारा न्योता भोज का भी आयोजन किया गया था जिसमें विद्यालय के सभी बच्चे, शिक्षक एवं शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्य भी शामिल हुए। शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्यों ने भारतीय संस्कृति को संजोए रखने वाले इस प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन के लिए प्राचार्य एक्का की प्रशंसा की और सफल आयोजन के लिए बधाई दिया। गरबा के माहौल को उमंग भरा बनाने में शिक्षक गणों संजय श्रीवास्तव, संतोष सूर्यवंशी, विक्रम सिंह ठाकुर, नीता यादव, प्रणीति चंद्राकर, पूजा मिश्रा, मधु गुप्ता, सरिता साहू, पिंकी तारक, उपासना भगत, नेहा सिंह, साक्षी चंद्राकर, नारायण लाल साहू, पुर्णेंद्र बाघमार, जितेंद्र साहू, कैलाश साहू, अंगेश गंगेले, शशिकला सिंन्हा, सुलेखा साहू, बबली मांडरे आदि का बहुत ही विशेष योगदान रहा।