ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को नियमित क्षेत्र भ्रमण करने के दिए गए निर्देश कीटव्याधि प्रकोप से रोकथाम के लिए किसानों को उचित सलाह देने के मद्देनजर - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Wednesday, 7 October 2020

ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को नियमित क्षेत्र भ्रमण करने के दिए गए निर्देश कीटव्याधि प्रकोप से रोकथाम के लिए किसानों को उचित सलाह देने के मद्देनजर

 


ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को नियमित क्षेत्र भ्रमण करने के दिए गए निर्देश
कीटव्याधि प्रकोप से रोकथाम के लिए किसानों को उचित सलाह देने के मद्देनजर

धमतरी 07 अक्टूबर 2020/ धान की फसल में कीटव्याधि के प्रकोप से रोकथाम के लिए किसानों को उचित सलाह देने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को हर-खार में भ्रमण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके मद्देनजर उप संचालक कृषि ने जिले के धमतरी, कुरूद, मगरलोड और नगरी विकासखण्ड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे सभी मैदानी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को नियमित रूप से क्षेत्र का भ्रमण सुनिश्चित कर किसानों को उचित सलाह देने के लिए निर्देशित करें।

Post Top Ad