प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकलाडोंगरी का कलेक्टर ने किया आकस्मिक निरीक्षण - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Friday, 9 October 2020

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकलाडोंगरी का कलेक्टर ने किया आकस्मिक निरीक्षण


 


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकलाडोंगरी का कलेक्टर  ने किया आकस्मिक निरीक्षण

धमतरी 09 अक्टूबर 2020/ कलेक्टर श्री जयप्रकाश मौर्य ने आज डूबान क्षेत्र की ग्राम पंचायत चिखली में आयोजित राजस्व विभाग के शिविर में शिरकत करने के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकलाडोंगरी का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र के स्टाफ से उपचार के लिए उपलब्ध आवश्यक औषधियों की उपलब्धता, भंडारण, ओपीडी में आने वाले मरीजों की औसत संख्या तथा कोविड-19 के मद्देनजर आवश्यक तैयारियों के बारे में जानकारी ली। साथ ही बाह्य रोगी एवं अतः रोगी कक्ष, औषधि भंडारण कक्ष, ड्रेसिंग रूम, स्टाफ रूम, प्रसूति कक्ष का निरीक्षण कर संधारित पंजियों की जांच की। इसके अलावा कलेक्टर ने अस्पताल परिसर में स्वच्छता बरतने, कोविड को देखते हुए मास्क एवं सेनिटाइजर का इस्तेमाल करने के निर्देश स्वास्थ्य अधिकारी को दिए। इस अवसर पर एसडीएम धमतरी  श्री मनीष मिश्रा सहित अधिकारीगण मौजूद थे।

Post Top Ad