गरियाबंद। जिला गरियाबंद सतनामी समाज के जिला अध्यक्ष एवं सफल उद्यमी, अमन फैमिली रिसॉर्ट एंड रेस्टोरेंट के संचालक, - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Thursday, 26 March 2026

गरियाबंद। जिला गरियाबंद सतनामी समाज के जिला अध्यक्ष एवं सफल उद्यमी, अमन फैमिली रिसॉर्ट एंड रेस्टोरेंट के संचालक,

 गरियाबंद। जिला गरियाबंद सतनामी समाज के जिला अध्यक्ष एवं सफल उद्यमी, अमन फैमिली रिसॉर्ट एंड रेस्टोरेंट के संचालक, समाज के गौरव आदरणीय श्री हेमंत सांग जी ने माता झरझरा के पावन दरबार में आयोजित देवी पुराण कथा के दौरान राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित युवराज पांडे जी का सम्मान किया।

इस अवसर पर श्री हेमंत सांग जी ने संत शिरोमणि गुरुघासीदास बाबा जी, जिन्होंने सत के ज्योत को प्रज्वलित कर समाज को सत्य, अहिंसा और समानता का मार्ग दिखाया, के पावन छायाचित्र को भेंट स्वरूप प्रदान कर सम्मान व्यक्त किया।

कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं समाजजनों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक एकता का प्रतीक बताया। देवी पुराण कथा के दौरान श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला सतनामी समाज के पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

Post Top Ad