बाढ़ नियंत्रण कक्ष में लगी कर्मचारियों की ड्यूटी
एक जून से 15 जून तक सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक सहायक ग्रेड 3 श्री खिलेश कोर्राम, श्री हृदय राम टंडन, भृत्य श्री अमित ध्रुव और नगर सैनिक श्री अमित खोब्रागढ़े की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह दोपहर 2 से रात 10 बजे तक सहायक ग्रेड 2 श्री सोमप्रकाश पैकरा, सहायक ग्रेड 3 श्री कैलाश बारले, भृत्य श्री मनोज सोनी, नगर सैनिक श्री टिकेश तथा रात 10 से सुबह 6 बजे तक सहायक ग्रेड 3 श्री गयाराम नवरंगे, श्री रितुराज साहू, भृत्य श्री शिवनारायण साहू और नगर सैनिक श्री दीपक की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह 16 जून से माहांत तक सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक सहायक ग्रेड 2 श्री शिवकुमार पाल, सहायक ग्रेड 3 श्री जलप्रकाश लोहानी, भृत्य श्री डोरेलाल साहू और नगर सैनिक श्री टिकेश की ड्यूटी लगाई गई है। दोपहर 2 से रात 10 बजे तक सहायक ग्रेड 2 श्री सोहनलाल निषाद, सहायक ग्रेड 3 श्री विजय नेताम, भृत्य श्री संतराम और नगरसैनिक श्री दीपक तथा रात 10 से सुबह 6 बजे तक सहायक ग्रेड 3 श्री संतोष सोरी, श्री सेवाराम यादव, चौकीदार श्री सैय्यद मोहसीन अली तथा नगर सैनिक श्री अमित खोब्रागढ़े की ड्यूटी बाढ़ नियंत्रण कक्ष में लगाई गई है।