जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग----भवानी यादव - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Thursday, 13 January 2022

जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग----भवानी यादव


 जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग----भवानी यादव             

 मगरलोड सासंद प्रतिनिधि भवानी यादव ने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड 19 के बाद देश में तेजी से फैल रही ओमीक्रान के खौफ से पूरा देश सहित राज्य मे इस बीमारी से बचाव के लिए सरकार द्वारा अनेकों उपाय किया जा रहा है इस भयंकर बीमारी से बचने के लिए मास्क, सेनेटाइजर, वैक्सीन के साथ बार बार हाथ धोना ही इस बीमारी से बचाव के उपाय है, लेकिन इस गंभीर बीमारी से आम जनता मे भय व्याप्त है कि कहीं फिर से पहली, दूसरी लहर की तरह तीसरी लहर कोरोना वाइरस संक्रमण ना आ जाय। इसके विपरीत जमाखोरो, कालाबाजारियो के द्वारा अभी से सामानों का स्टाक कर अनाप शनाप रेट में बेचा जा रहा है जिससे आम जनता अभी से चिंतित नजर आ रहे हैं कि कही कोरोना वाइरस का ग्राफ बढ़ गया तो लाकडाऊन का सामना ना करना पड़ जाय ।सांसद प्रतिनिधि भवानी यादव ने जिला प्रशासन से मांग किया है कि अभी से जमाखोरी एवं कालाबाजारी करने वाले के गोदामो में छापामार कर कार्रवाई करे जिससे आम जनता को राहत मिल सके।

Post Top Ad