पटवारिओ के हड़ताल में जाने से राज्य शाशन एवम किसानों की व्यवस्था चरमराई - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Sunday, 13 December 2020

पटवारिओ के हड़ताल में जाने से राज्य शाशन एवम किसानों की व्यवस्था चरमराई


 पटवारिओ के हड़ताल में जाने से राज्य शाशन एवम किसानों की व्यवस्था चरमराई

राम गोपाल भार्गव

छत्तीसगढ़ बिलासपुर 

राजस्व पटवारी संघ शाखा जिला  बिलासपुर  के समस्त तहसील के पटवारिओ के कलम बन्द अनिश्चित कालीन हडताल में चले जाने से किसानों की धान पंजीयन में त्रुटि सम्बन्धी समस्या, बच्चों की आय जाति निवास एवम राज्य शंशन की अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं जो पटवारी पर निर्भर होते है सभी व्यवस्थाये चरमरा जाएंगी समस्त राज्य के पटवारी राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रांतीय आह्वान पर दिनांक 18/10/20 को राज्य शाशन को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया था कि राज्य शाशन द्वारा पटवारिओ की लंबित मांगे, भुइँया सॉफ्टवेयर में बार बार किये जा रहे  संशोधन एवम संसाधन की मांग,वेतन विसंगति, मुख्यालय निवास की अनिवार्यता समाप्त किया जाय, बिना विभागीय जांच प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज न हो, अतरिक्त हल्के का प्रभार भत्ता, स्टेशनरी भत्ता, फिक्सड टी ए, नक्सली भत्ता, आदि जो विगत कई वर्षों से लंबित है जिसके सम्बन्ध में कई बार शाशन को ध्यान आकर्षण कराया गया था लेकिन शाशन नही सुनी जिसके तारतम्य में दिनांक 01/12/20 को एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया था ओके बाद दिनांक 02/12/20 से काली पट्टी लगाकर असंतोष जाहिर करते हुए अपने कार्यालय में विभागीय कार्य करते रहे तदुपरान्त अगली चरण में दिनांक 14/12/20 से अनिश्चित कालीन हडताल किया जाना है जिसके सम्बन्ध में आज जिला बिलासपुर के रेस्ट हाउस में सभी तहसील के पटवारी साथियो के सहित बैठक लिया गया जिसमें सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया तथा जब तक हमारी मांगे पूरी नही होगी तब तक हड़ताल करते रहने का सभी साथियो ने एकजुटता के साथ हड़ताल को सफल बनाने हेतु संकल्प लिया उक्त बैठक में जिलाध्यक्ष देव कश्यप की अध्यक्षता में सीताराम बंजारा जिला सचिव, पवन पठारी, विजय कोसले, अशोक ध्रुव  सुनील दुर्गेश एवम प्रान्तीय मीडिया प्रभारी आलोक तिवारी सहित अन्य साथी उपस्थित रहे

Post Top Ad