अभनपुर के शिक्षको ने दिया एक दिन का वेतन
छत्तीसगढ़ टीचर एसोसिएशन के आह्वान पर स्वप्रेरित होकर
रोशनी कोसले रिपोर्टर अभनपुर
रायपुर अभनपुर विकासखंड के लगभग सभी शिक्षको ने अपना एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किया है।
ब्लॉक अध्यक्ष श्री बुद्धेश्वर बघेल द्वारा सभी शिक्षकों से अपील की गई थी जिसके फलस्वरूप शिक्षको ने अपने अपने डीडीओ को सहमति दी थी कि उनका एक दिन का वेतन काटकर कोविड 19 महामारी के इस संकटकाल मे
मुख्यमंत्री राहत कोष में सीधे जमा करा दिया जाए जिस पर सभी वेतन अधिकारियों द्वारा सहमति के आधार पर कार्यवाही माह अप्रैल में की जा चुकी है।
लगभग 20 लाख से अधिक की सहायता राशि जमा कराई गई है।
विद्यालय बन्द होने के बाद भी अनेक शिक्षक कोरेनटाईंन सेंटर एयरपोर्ट रेलवेस्टेशन सूखा राशन वितरण कोरोना सर्चिंग के साथ साथ ऑनलाइन बच्चों को पढ़ा भी रहे हैं।
माह मई में भी शासन द्वारा अपील की गई है कि स्वेच्छा से एक दिन का वेतन देने की सहमती दिया जाए किन्तु पूर्व में ही सहयोग किया जा चुका है इसलिए मई माह के वेतन से कटौती की कोई सहमति संगठन द्वारा नही दी गई है। यदि कोई शिक्षक चाहें तो वे जरूर सीधे मुख्यमंत्री राहत कोष के बैंक खाते में अपनी सहयोग राशि दे सकते हैं।
वेतन से किसी भी प्रकार की राशि अनिवार्य कटौती नही कराई जाएगी।
साथ ही छत्तीसगढ़ टीचर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनकला योगेश सिंह कन्हैया कंसारी कृपाराम महेश्वरी शिवकुमार साहू प्रशांत साहू टेकराम कंवर ने अंजुम शेख टिकेश्वरी साहू राममिलन सोनवानी रूपेश बंजारे ठम्मन कुर्रे अतुल शर्मा टिकेश्वरी श्रेय यशवन्त गायकवाड़ अशोक निषाद मनोज कुमार साहू ममता ठाकुर शीला ठाकुर सुरेंद्र बंजारे वीरेंद्र पांडेय यशवन्त साहू मुकेश गायकवाड़ ओमप्रकाश बघेल सहित अनेक शिक्षको व विकास खंड स्रोत समन्वयक श्री बीआर बघेल व सहायक विकासखण्ड अधिकारी श्री नरेन्द्र वर्मा ने अभनपुर विकासखण्ड अध्यक्ष बुद्धेश्वर बघेल व उनके टीम द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की है।