शासकीय उचित मूल्य की दुकानें अब सुबह 09 से शाम पांच बजे तक होंगी संचालित - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Thursday, 28 May 2020

शासकीय उचित मूल्य की दुकानें अब सुबह 09 से शाम पांच बजे तक होंगी संचालित


शासकीय उचित मूल्य की दुकानें अब सुबह 09 से शाम पांच बजे तक होंगी संचालित
पत्रकार कैलाश टांडे 
धमतरी 28 मई 2020/ नोवल कोरोना वायरस (कोविद-19) के संक्रमण से बचाव एवं नियंत्रण के लिए जिले में लाॅकडाउन है। इसके मद्देनजर उपभोक्ताओं को उनके राशनकार्डों पर खाद्यान्न की उपलब्धता बनाए रखने के लिए जिले की सभी शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के संचालन के समय में आंशिक संशोधन किया गया है। खाद्य अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक शासकीय उचित मूल्य की दुकानें अब सुबह 09 से शाम 05 बजे तक संचालित की जाएंगी तथा दोपहर डेढ़ से दो बजे तक भोजन अवकाश रहेगा। गौरतलब है कि पूर्व में उचित मूल्य की दुकानों के संचालन का समय सुबह 08 से शाम 05 बजे तक था, जिसमें आंशिक संशोधन किया गया है। उचित मूल्य दुकानदारों को संशोधित समय-सीमा का कड़ाई से पालन करने के लिए निर्देशित किया गया है।

Post Top Ad